Mirzya quick movie review: बेहद रोमांचक है हर्षवर्धन और सैयामी की 'मिर्ज्या'

फिल्म के पहले हिस्से में यह अनोखी प्रेम कहानी की शुरुआत होती है और अपने अंत की ओर रोमांचक तरीके से बढती है।

WrittenBy
By: अल्ताफ़ शेख | Published: October 6, 2016 10:43 PM IST

बॉलीवुड में राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म मिर्ज्या आख़िरकार रिलीज़ हो रही है। मुंबई में प्रेस के लिए मिर्ज्या का प्रेस शो रखा गया है। बॉलीवुड लाइफ डॉट कॉम के संपादक तुषार जोशी भी इस प्रेस शो में मौजूद हैं। तुषार जोशी के नज़र से देखते हैं कैसी है राकेश ओमप्रकाश मेहरा की मिर्ज्या।

तुषार जोशी के मुताबिक़, " मिर्ज्या बॉलीवुड की टिपिकल लव स्टोरी जैसी फिल्म नहीं है बल्कि राकेश ओम प्रकाश की यह फिल्म हटके और अलग है। राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने मिर्ज्या के ज़रिए दो युगों को एक करके दिखाने का काबिले तारीफ़ प्रयास किया है। हर्षवर्धन कपूर ने मोनीश का किरदार निभाया है तो एक्ट्रेस सैयामी खेर ने सुचित्रा का किरदार निभाया है। लेकिन गुज़रे दौर में दोनों के अलग नाम हैं। फिल्म का पहला दृश्य ही आपका मन मोह लेता है और फिल्म के पहले हिस्से में कई ऐसे दृश्य हैं जो रोमांच बढ़ा देते हैं।"[इसे भी पढ़ें:SHOCKING !! सैयामी खेर के ऑडीशन का सच जानकर हैरान रह जायेंगे आप, फिल्म मिर्जया से बॉलीवुड में कर रही हैं एंट्री]

तुषार आगे कहते हैं कि, "मिर्ज्या की खासियत है इसकी सिनेमेटोग्राफी जो आपको आसानी से अपने वश में कर सकती है। पहले हिस्से में प्रेम कहानी की शुरुआत होती है और अपने अंत की ओर रोमांचक तरीके से बढती है।फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर और म्यूजिक आपकी दिलचस्पी बढ़ा देता है। हर्ष का पहला दृश आपको लार्ड ऑफ़ द रिंग्ज और गेम ऑफ़ थ्रोंस की याद दिलाता है। हर्ष का पहनावा और अदाकरी मिर्ज्या के दौर में ले जाती है।सैयामी डेब्यू फिल्म में इम्प्रेस करती नज़र आ रही है। हर्ष और सैयामी की यह जोड़ी इस प्रेम कहानी को नया आयाम देती नज़र आती है। फिल्म के पहले हिस्से में एक अलग तरह की कहानी को दिलचस्प तरीके से पेश किया गया है। देखते फिल्म का दूसरा हिस्सा कहानी को कहाँ ले जाता है"

तुषार ने जैसे कहा उसके मुताबिक फिल्म बेहद दिलचस्प लग रही है। राकेश ओमप्रकाश अपने उम्मीदों पर खरे उतरते नज़र आ रहे हैं। देखते हैं क्या होता है। जल्द ही फिल्म का पूरा रिव्यू लेकर हम हाज़िर होते हैं। मिर्ज्या फिल्म कल तमाम थिएटर में रिलीज़ हो जाएगी। इसमें अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर और तन्वी आजमी की भतीजी सैयामी ख़ैर भी अपना डेब्यू कर रही है। फिल्म मिर्ज्या की कहानी गुलजार ने लिखी है।

नीचे दिए वीडियो पर क्लिक करिए और मिर्ज्या के बेहतरीन ट्रेलर का आनंद लीजिए..