Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Tu Yaa Main Review: आदर्श गौरव की दमदार एक्टिंग के आगे फीकी पड़ीं शनाया कपूर? जानें फिल्म देखने लायक है या नहीं

Tu Yaa Main Review: 13 फरवरी को सिर्फ 'ओ रोमियो' नहीं बल्कि शनाया कपूर और आदर्श गौरव की फिल्म 'तू या मैं' भी रिलीज हुई है. तो चलिए जानते हैं इस मूवी की कहानी क्या है और ये थिएटर्स में देखने लायक है या नहीं?

By: Sadhna Mishra  |  Published: February 13, 2026 10:01 AM IST

Tu Yaa Main Review: आदर्श गौरव की दमदार एक्टिंग के आगे फीकी पड़ीं शनाया कपूर? जानें फिल्म देखने लायक है या नहीं
कैसी है शनाया कपूर और आदर्श गौरव की फिल्म 'तू या मैं'?

मूवी रिव्यू: तू या मैं
स्टारकास्ट: शनाया कपूर, आदर्श गौरव, क्षिति जोग , अंश विकास चोपड़ा और पारुल गुलाटी
डायरेक्टर: बेजॉय नांबियार
रिलीज डेट: 13 फरवरी 2026
रेटिंग: 2.5

Tu Yaa Main Review: बेजॉय नांबियार के डायरेक्शन में बनी शनाया कपूर (Shanaya Kapoor) और आदर्श गौरव (Adarsh ​​Gaurav) स्टारर रोमांस, सस्पेंस और सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म 'तू या मैं' (Tu Yaa Main) को लेकर काफी समय से चर्चा थी. शनाया कपूर लगातार इसका प्रमोशन कर रही थीं. हालांकि, फिल्म वेलेंटाइन डे से ठीक एक दिन पहले यानी 13 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. अगर आप भी सर्वाइवल थ्रिलर और सस्पेंस के साथ रोमांस वाली फिल्मों के शौकीन हैं, तो ये आपके लिए एक ऑप्शन हो सकती है. मालूम हो कि, ये फिल्म 2018 की थाई हॉरर थ्रिलर मूवी 'द पूल' का ऑफिशियल रीमेक (Tu Yaa Main Review) है.

क्या है फिल्म की कहानी?

फिल्म की शुरुआत दो अलग-अलग दुनिया के लोगों से होती है. शनाया कपूर जो अवनि शाह के रोल में हैं, वो एक ग्लैमरस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं, तो वहीं आदर्श गौरव जो फिल्म में मारुति नाम के एक जमीन से जुड़े अंडरग्राउंड रैपर के किरदार में है, जो नालासोपारा का है. अवनि शाह यानी शनाया और मारुति यानी आदर्श गौरव एक गोलेबरेशन के लिए मिलते हैं और धीरे-धीरे उन्हें प्यार हो जाता है.

हालांकि, कहानी में मोड़ तब आता है जब अवनि प्रेग्नेंट हो जाती है. घरवाले अबॉर्शन का दबाव बनाते हैं, लेकिन अवनि को ये मंजूर नहीं था और अपने बच्चे को बचाने के लिए वो घर छोड़कर मारुति के साथ रहने लगती है. इसी दौरान दोनों मूड ठीक करने के लिए बाइक से गोवा निकल पड़ते हैं, लेकिन बीच रास्ते में ही उनकी बाइक खराब हो जाती है और तब एक पुलिस वाला उनकी मदद करता है और उन्हें एक सुनसान जगह पर मौजूद एक होटल में रुकने के लिए कहता है.

लेकिन असली थ्रिल तो तब शुरू होता है, जब उस होटल में सिर्फ ये दोनों ही बचते हैं और एक 20 फूट गहरे स्विमिंग पूल में ये फंस जाते हैं और बाहर एक खतरनाक मगरमच्छ उनका शिकार करने के लिए तैयार बैठा है और उससे भी खतरनाक मंजर तब होता है, जब वो मगरमच्छ स्विमिंग पूल में फंसे अवनि और मारुति के साथ आ जाता है.

एक्टिंग में किसने मारी बाजी?

'द व्हाइट टाइगर', 'सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव' जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग जलवा दिखा चुके आदर्श गौरव ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि, वो कितने टैलेंटेड हैं. नालासोपारा के रैपर 'मारुति' के रोल में वो बिल्कुल फिट बैठे हैं. उनका रैप सॉन्ग 'नाम करूं बड़ा' और सर्वाइवल की जंग में उनकी एक्टिंग फिल्म की जान है.

वहीं अगर बात करें शनाया कपूर की एक्टिंग की तो, फिल्म के ग्लैमरस और हल्के-फुल्के सीन्स में तो अच्छी लगी हैं, लेकिन जब बात इमोशनल और हाई स्ट्रेस सीन्स की आती है, तो वो थोड़ी कमजोर नजर आती हैं. उनकी एक्टिंग में वो गहराई कम दिखी जो एक सर्वाइवल थ्रिलर के लिए जरूरी होती है.

फिल्म की कमियां और खूबियां

'तू या मैं' फिल्म का फर्स्ट हाफ थोड़ा खिंचा हुआ और बोरिंग लगता है, क्योंकि कहानी को असली मुद्दे पर आने में थोड़ा वक्त लगता है. हालांकि, फिल्म को समझने के लिए इसे देखना जरूरी भी है. वहीं सारा सस्पेंस, थ्रिलर और सर्वाइवल तो सेकंड हाफ में है, जिसे देखने के लिए आपको सिनेमाघरों का रूख करना पड़ेगा. हालांकि, ये मूवी थाई फिल्म 'द पूल' की कॉपी है. ऐसे में जिन लोगों ने ओरिजिनल फिल्म देखी है, उनके लिए इसमें कुछ भी नया नहीं है. उनके लिए ये मूवी सिर्फ हिंदी वर्जन है.