बॉलीवुड की हॉरर फिल्मों की बात आते ही आपके दिमाग में 80 के दशक की बी-ग्रेड फिल्में आतीं है। इन फिल्मों में बड़े बड़े दांतों वाले भूत हुआ करते थे, जगह जगह दरवाजे की डरावनी आवाजें आती थी। इन्हें देखकर हमें बस बचपन में ही डर लगता था, जब हम बड़े हुए तो हंसी आने लगी थी। लेकिन ऐसा नहीं है कि हमारे यहां ऐसी ही हॉरर फिल्में बनती हैं, जैसे जैसे समय आगे बढ़ता गया हमारी हॉरर फिल्मों का भी स्टैंडर्ड भी बढ़ा है। आज हमारे यहां भी कई ऐसी हॉरर फिल्में हैं जिनको अकेले देखने का रिस्क आप नहीं उठा सकते हैं।
1. रात (1992)
फोटो साभार - i.ytimg.comयह फिल्म रामगोपाल वर्मा की बेहतरीन फिल्मों में से एक थी। इस फिल्म में रेवती और ओमपुरी जैसे कलाकारों ने काम किया था। फिल्म में हीरोइन के हाथों गलती से एक बिल्ली की मौत हो जाती है और उस बिल्ली की आत्मा हीरोइन के अन्दर आ जाती है। फिर शुरु होता है डर का असली खेल। हम शर्त लगा सकते हैं कि इस फिल्म को देखने के बाद आप बिल्ली को उस नजरिये से नहीं देखेंगे जिस नजरिये से आप देखते हैं।
2. 1920 (2008)
फोटो साभार - msecnd.netयह एक ऐसे डरावने घर की कहानी है जिसमें एक आत्मा रहती है। जब फिल्म के हीरो हीरोइन्स यहां रहने आते हैं, तब यह आत्मा इनको परेशान करना शुरु कर देती हैं। फिल्म के सीन्स एक बार तो आपको इतना डरा देंगे कि आप अपने चारों तरफ बैठे लोगों को देखेंगे।
3. राज (2002)
फोटो साभार - i.ytimg.comएक तरह से बिपाशा की यह फिल्म अच्छी हॉरर फिल्मों की शुरुआत थीं। यह फिल्म हॉलीवुड हॉरर फिल्म वॉट लाइस बेनिथ से इंस्पायर थी। फिल्म ने हॉलीवुड लेवल छुआ हो या न छुआ हो, लेकिन बिपाशा की एक्टिंग एक बार आपको जरुर हिला के रख देगी।
4. रागिनी एम.एम.एस. (2011)
फोटो साभार - postimg.orgअमेरिकन सुपरनैचुरल हॉरर पैरेनैचुरल एक्टिविटी से इंस्पायर्ड यह फिल्म आपको इतना डरा सकती है कि आप एक दो दिन तक सो नहीं पायेंगे। इसमें कलाकारों ने भी तारीफ के काबिल काम किया था। जो कि स्क्रीन पर काफी रियल लग रहे थे।
5. हॉरर स्टोरी (2013)
फोटो साभार - iphotoscrap.comजैसा फिल्म का नाम है फिल्म भी वैसी ही है। यह कहानी है ऐसे नौजवानों की जो एक भूतिया होटल में एक रात गुजारने का फैसला लेते हैं। बस फिर क्या डर का और मौत का ऐसा सिलसिला शुरु होता है कि आप अपनी सीट से उछल जाऐंगे।
6. शापित (2010)
फोटो साभार - iphotoscrap.comसाल 2010 में आयी ये फिल्म राज सीरीज की तासरी इंस्टालमेंट थी। यह एक ऐसी लड़की की कहानी है जो अपने परिवार के एक श्राप से शापित है। आदित्य उस लड़की को इस श्राप से मुक्त कराते हैं। फिल्म के सीन आपको ऐसी चीजों पर विश्वास करा देंगे।
7. एक थी डायन (2013)
फोटो साभार - indianexpressअगर आप यह विश्वास रखते है कि दुनिया में डायन होती हैं तो यह फिल्म जरुर आपके लिए है। इसके सीन आपके इस विश्वास को तो बल देंगे ही साथ ही साथ आपको काफी डरा भी देंगीं। और अगर आप ऐसी चीजों पर भरोसा नहीं करते तो फिल्म आपको इन विश्वासों पर भरोसा करा देगी।
8. भूत (20013)
फोटो साभार - indianexpressराम गोपाल की यह फिल्म भी आपको रातों को सोने नहीं देगी। इसमें रेखा, अजय, नाना पाटेकर, मनीषा कोयराला, फरदीम खान थे। फिल्म एक हॉन्टेड फ्लैट की है जहां भूत का निवास है।
9. फूंक (2008)
फोटो साभार - indianexpressजब यह फिल्म रिलीज हुई थी तो रामू ने दावा किया था कि अगर कोई इस फिल्म को अकेले थियेटर में देख लेता है तो वो उसे 5 लाख रुपये देंगे। फिल्म वाकेही में काफी डरावनी थी। जिसमें काले जादू का विषय दिखाया गया था।
10. 13 B (2009)
फोटो साभार - indianexpressअगर आप सही में हॉरर फिल्मों के फैन हैं तो बेशक यह फिल्म आपको निराश नहीं करेगी। बाकी हॉरर फिल्मों की तरह यह कैमरा एंगल और बैकग्राउंड स्कोर पर निर्भर नहीं हैं। इसकी स्क्रीप्ट इतनी बेहतरीन है कि आप जब थियेटर से बाहर निकलेंगें तो आपको डर जरुर लगेगा।