बाहुबली 2 : धड़ल्ले से ब्लेक में बिक रही है टिकट.. लोगो ने तो स्टूल पर बैठकर देखी पूरी फिल्म

बाहुबली के क्रेज़ ने ब्लेक में टिकटें बेचे जाने वाली प्रथा को दोबारा जीवीत किया..

WrittenBy
By: Dharmendra Dubey | Published: April 29, 2017 3:39 PM IST

राजामौली की फिल्‍म ‘बाहुबली 2’ ने पहले दिन की कमाई में सलमान खान की 'सुल्तान' और आमिर खान की 'दबंग' को पीछे छोड़ दिया है।

‘कटप्‍पा ने बाहुबली को क्‍यों मारा’? जानने के लिए दर्शक पागल हो गए है जिसका फायदा गलत तरीके से उठाया जा रहा है। फिल्‍म की एडवांस बुकिंग की टिकटें हजारों रुपये में बिक रही हैं। फिल्‍म की तीन दिन के बाद की भी एडवांस बुकिंग फुल हो चुकी है। आपको बता दें कि फिल्‍म पहले से ही 2400 के टिकटों के जरिये ब्‍लॉकबस्‍टर में बदल दी गई है। दिल्‍ली के थियेटरों में ‘बाहुबली 2′ के टिकट का सबसे ज्‍यादा दाम 2400 रुपये है। बॉलीवुडलाइफ के अनुसार दिल्‍ली के पीवीआर सिनेमा में इस फिल्म के दाम काफी ज्‍यादा हैं। ऐसे में बेनिहाल दर्शक फिल्म देखने के लिए कुछ भी कर रहें है। हमारे एक बेहद ही करीबी सोर्स ने हमें बताया कि, मुंबई के कुछ सिनेमाघरों में जो कि सिंगल स्क्रीन है, वहाँ टिकट ब्लेक में बेची जा रहीं है। आलम ये है कि, दर्शक भी पैसे चार गुने ज्यादा देकर टिकट खरीद रहें है। एक तरह से हम ये कह सकते है कि ब्लेक में टिकट बिकनी बंद हो चुकी थी पर बाहुबली फिल्म ने इस प्रथा को दोबारा शुरू करवा दिया है।[इसे भी पढ़ें: फर्स्ट डे बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट : 'दंगल' और 'सुल्तान' के रिकॉर्ड हुए चकनाचूर.. 'बाहुबली 2' ने रचा इतिहास]

जब फिल्म की टिकटें मुंबई जैसे महानगर में ब्लेक में बेची जा रही है तो ज़रा सोचिए उन इलाको में क्या हो रहा होगा, जो छोटे-छोटे शहर है। अभी कल ही नगर जोन के विशेष अभियान दल के पुलिस निरीक्षक शंकर यादव ने कहा कि साइबराबाद कमिश्नरी क्षेत्र से पुलिस ने ऊंचे दाम पर टिकट बेचने के आरोप में 3 जगहों से सिनेमाघर के मालिक पी. राजेश और कर्मचारी एन. प्रसाद सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस निरीक्षक के. नरसिंह राव ने बताया राचकोंडा कमिश्नरी क्षेत्र से पुलिस ने इसी आरोप में 14 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से पुलिस ने सैकड़ों टिकटें बरामद की हैं। कम से कम 24 लोगो को कल ही गिरफ्तार किया गया है। [इसे भी पढ़ें: ‘बाहुबली-2’ के यह 5 सीन्स आपके सीने से आपका दिल न चुरा लें तो कहना !!]

छत्तीसगढ़ के जगदल पूर के न्यू नरेंद्र सिनेमाघरों में तो दर्शको के लिए अलग ही तरह की सेवा शुरू की गई है। इस थियेटर में फिल्म देखने वाले रमेशचन्द्र को पहले ही बता दिया गया था कि सीट फुल हो चुकी है और जगह खाली नहीं है। अगर फिल्म देखनी है तो स्टूल की व्यस्था कराई जा सकती है। फिर क्या था ! बाहुबली के क्रेज़ ने थियेटर में दर्जनों स्टूल लगवा दिए।