3 Idiots Star Boman Irani visits to IIM Bangalore: 2009 में बॉलीवुड के जानेमाने डायरेक्टर राजकुमार हिरानी की फिल्म 3 इडियट्स रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया था। ये बॉलीवुड की उन फिल्मों में से एक है जिसने फैंस के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी। लोग आज भी 3 इडियट्स को बड़े ही मजे से देखना पसंद करते हैं। 3 इडियट्स के करिदार आज भी लोगों को हंसाते हैं। इन किरदारों में एक नाम वायरस उर्फ वीरू सहस्त्रबुद्धि भी शामिल है। वीरू सहस्त्रबुद्धि रेंचो के कॉलेज का प्रिसिंपल था जिसने सबका जीना हराम कर रखा था। ये किरदार बॉलीवुड के जानेमाने एक्टर बॉमन ईरानी ने निभाया था।
आपको जानकर हैरानी होगी कि वीरू सहस्त्रबुद्धि के बॉक्स ऑफिस पर कदजम रखे अब 15 साल का समय बीत चुका है। हालांकि बोमन आज भी वीरू सहस्त्रबुद्धि के किरदार को बेहद खास मानते हैं। हाल ही में वीरू सहस्त्रबुद्धि यानी बोमन ईरानी को IIM बैंगलोर में जाने का मौका मिला। ये वही कॉलेज है जहां पर बोमन ने वीरू सहस्त्रबुद्धि के किरदार में जान डाली थी। एंटरटेनमेंट न्यूज के गलियारे की मानें तो IIM बैंगलोर में ही 3 इडियट्स की शूटिंग की गई थी।
View this post on Instagram
यही वजह है जो कॉलेज पहुंचते ही 3 इडियट्स के इस सितारे को पुराने दिन याद आ गए। इस बात का खुलासा खुद बोन ईरानी ने किया है। हाल ही में बोमन ईरानी ने उस स्टेज की फोटो शेयर की है जहां पर वायरल बनकर उन्होंने सबका दिल जीता था। इस तस्वीर को शेयर करते हुए बोमन ईरानी ने लिखा, '15 साल पहले मैं IIM बैंगलोर के इसी स्टेज पर खड़ा था। 3 इडियट्स के वायररस में यहीं पर जान डाली गई थी। आज मैं यहां फिर लौटा हूं। मुझे एक बार फिर से लोगों का प्यार और प्रोत्साहन मिल रहा है। छात्रों से फिर से जुड़ना मुझे पुराने दिनों की याद दिला रहा है।' इस दौरान बोमन ईरानी ने राजकुमार हिरानी को दुनिया का बेस्ट डायरेक्टर तक कह डाला। ऐसी ही और और एंटरटेनमेंट न्यूज के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुड लाइफ...।