टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी की ‘बागी 2’ के ट्रेलर में दिखेंगी यह 5 खास चीजें

कल रिलीज होगा फिल्म बागी 2 का ट्रेलर....

WrittenBy
By: Rahul Sharma | Published: February 20, 2018 10:35 PM IST

टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी की आने वाली फिल्म 'बागी 2' को लेकर दर्शकों में कितनी उत्सुकता है, यह हर किसी को पता है। यह पहली फिल्म है जब टाइगर अपनी रियल लाइफ गर्लफ्रेंड दिशा पटानी के साथ किसी फिल्म में नजर आने वाले हैं और इसकी वजह से दर्शक फिल्म का पहला लुक देखने के लिए बेसब्र हैं। कल फिल्म का ट्रेलर रिलीज भी किया जाना है तो ऐसे में हमने सोचा कि क्यों न आपको आज ही यह जानकारी दे दी जाये कि "बागी 2' के ट्रेलर में कौन-कौन सी 5 खास चीजें आपको देखने के लिए मिलेंगी।

1. टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी की जबरदस्त केमिस्ट्री:
जैसा कि हम आपको ऊपर भी बता चुके हैं कि 'बागी 2' दिशा और टाइगर की साथ में पहली फिल्म है और दोनों कलाकार असल जिंदगी में भी खास रिश्ता साझा करते हैं। ऐसे में दोनों के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री दिखना लाजमी बात है। वैसे कुछ समय पहले दोनों का एक गाना 'बेफिक्रा' रिलीज हुआ था, जो लोगों ने खूब पसंद किया था। हमें पूरी उम्मीद है कि कल रिलीज होने वाले ट्रेलर में दोनों की केमिस्ट्री लोगों को चौंकाकर रख देगी।

2. टाइगर श्रॉफ का बेमिसाल एक्शन:
वैसे तो हम सबको पता ही है कि टाइगर श्रॉफ की फिल्मों का एक्शन लोगों को चौंकाकर रख देता है लेकिन 'बागी 2' से सभी की उम्मीदें एक अलग ही स्तर पर हैं। जब फिल्म की शूटिंग चल रही थी तब बताया गया था कि टाइगर ने 'बागी 2' के लिए विदेश में जाकर एक्शन की ट्रेनिंग ली है।

3. दिशा पटानी का चुलबुला अंदाज:
दिशा पटानी का नाम सुनते ही सबसे पहले जो चीज याद आती है वो महेन्द्र सिंह धोनी की बायोपिक फिल्म है। जिसमें उन्होंने एक सीधी-साधी प्यार में भरोसा करने वाली लड़की का किरदार निभाया था। 'बागी 2' में दिशा का एक किरदार चुलबुला होने की उम्मीद है, जैसा कि फिल्म 'बागी' में श्रद्धा का अवतार था।

4. एक बेहतरीन निर्देशक:
हम सब जानते हैं कि अहमद खान एक बेहतरीन कोरियोग्राफर हैं लेकिन निर्देशन के क्षेत्र में वो जिस पहचान की तलाश कर रहे हैं 'बागी 2' उन्हें वो दिला सकती है। 'बागी 2' का ट्रेलर रिलीज होने से पहले ही 'बागी 3' का ऐलान किया जा चुका है, जिसका मतलब है कि उन्होंने एक जबरदस्त फिल्म बनाई है। हमें पूरी उम्मीद है कि अहमद खान 'बागी 2' से एक बेहतरीन निर्देशक के रूप में पहचान बनाने में सफल रहेंगे।

5. जबरदस्त चेज सीक्वेंस की झलक:
आपको याद होगा कि कुछ समय पहले हमने आपको इस बात की जानकारी दी थी कि 'बागी 2' में टाइगर श्रॉफ और प्रतीक बब्बर के बीच एक जबरदस्त चेंज सीक्वेंस देखने को मिलेगा। अब यह लाजमी बात है कि जब निर्माताओं ने इस चेज सीक्वेंस पर इतनी मेहनत की है तो इसका कुछ अंश तो ट्रेलर में देखने को मिलेगा ही।