बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की ग्लैमरस एक्ट्रेस एक बार फिर सुर्खियों में हैं. वजह है उनका धमाकेदार डांस और उससे जुड़ी मोटी फीस, जिसने फैंस के साथ-साथ इंडस्ट्री को भी चौंका दिया है. ये हसीना अपनी शानदार परफॉर्मेंस और कातिलाना अदाओं के लिए जानी जाती हैं. उनके डांस नंबर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा जाते हैं और इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है.
जी हां, हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि तमन्ना भाटिया हैं. 31 दिसंबर 2025 को तमन्ना ने गोवा के एक फेमस क्लब में न्यू ईयर इवेंट के दौरान परफॉर्म किया था. जैसे ही वह स्टेज पर उतरीं थीं, क्लब का माहौल पूरी तरह बदल गया था. ब्लू कलर के सिजलिंग आउटफिट में तमन्ना ने ऐसा डांस किया कि फैंस झूम उठे. उनकी परफॉर्मेंस के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं और हर कोई उनके एनर्जी से भरे डांस की तारीफ कर रहा है.
TRENDING NOW
6 मिनट की परफॉर्मेंस के लिए 6 करोड़ रुपये
इस परफॉर्मेंस के बाद जो बात सबसे ज्यादा चर्चा में है, वो है तमन्ना की फीस. रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस ने महज 6 मिनट की डांस परफॉर्मेंस के लिए 6 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं. यानी हर मिनट के लिए करीब 1 करोड़ रुपये. इतनी भारी-भरकम फीस सुनकर फैंस हैरान हैं, लेकिन इंडस्ट्री जानती है कि तमन्ना आज टॉप डांसिंग एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं. यही वजह है कि वह आइटम नंबर और स्टेज परफॉर्मेंस के लिए सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेसेस में शामिल हैं.
आइटम नंबर से बनाई खास पहचान
तमन्ना भाटिया के आइटम नंबर हमेशा से सुपरहिट रहे हैं. 'जेलर' का 'कवाला' , 'स्त्री 2' का 'आज की रात' और 'रेड 2' का 'नशा' जैसे गानों ने जबरदस्त पॉपुलर हासिल की. इन गानों को मिलियन्स में व्यूज मिले हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, तमन्ना ने फिल्म 'रेड 2' के लिए करीब 5 करोड़ रुपये और जेलर के लिए 3 करोड़ रुपये फीस ली थी.
वर्क फ्रंट पर भी बिजी हैं तमन्ना
तमन्ना ने साल 2005 में फिल्म चांद सा रोशन चेहरा से अपने करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद उन्होंने साउथ इंडियन फिल्मों में खास पहचान बनाई और फिर हिंदी सिनेमा में भी मजबूत पकड़ बनाई. 'बाहुबली' , 'एंटरटेनमेंट' , 'तूतक तूतक तूतिया' , 'बबली बाउंसर' , 'लस्ट स्टोरी 2' और 'सिकंदर का मुकद्दर' जैसी फिल्मों में उनका काम खूब पसंद किया गया.
View this post on Instagram
वर्क फ्रंट की बात करें तो तमन्ना के पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं. वह जल्द ही 'ओ रोमियो' , 'रेंगर' और रोहित शेट्टी की अनटाइटल्ड फिल्म में नजर आएंगी. फिलहाल उनकी फिल्मों की शूटिंग चल रही है और ओ रोमियो की शूटिंग पूरी हो चुकी है. कुल मिलाकर, तमन्ना भाटिया न सिर्फ अपनी फिल्मों बल्कि अपनी शानदार डांस परफॉर्मेंस और हाई फीस को लेकर भी लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं.
Subscribe Now
Enroll for our free updates