जिसने मोहब्बत नहीं की उसनी जीना नहीं सिखा| इश्क किसी से भी हो सकता है | इश्क के लिए उम्र की कोई दिवार नहीं होती| वो तो बस जाता है जिससे होना होता है|
फिल्मों में अक्सर हमने देखा है कि कम उम्र की हिरोइन्स अपने से ज्यादा उम्र के अभिनेता के साथ फिल्मों में रोमांस करती नज़र आती है| एज बार अब बॉलीवुड इंडस्ट्री में मायने नहीं रखता| बॉलीवुड में ऐसे कई स्टार्स है जिन्होंने अपने से कम उम्र और ज्यादा उम्र के एक्टर्स और एक्ट्रेसेस के साथ रिश्ते बनाये है| चलिए देखते है ऐसे कई कपल्स जिन्होंने एज को ध्यान ना देकर सिर्फ प्यार को अपनाया|
कुनाल खेमू और सोहा अली खान
एक्टर कुनाल खेमू ने अपने से 5 साल बड़ी सोहा अली खान के साथ जनवरी 2015 में शादी रचाई| 2009में आई फिल्म ‘ढूँढते रह जाओगे’ की शूटिंग के वक़्त इन दोनों ने एक दूसरे के लिए अपनी फीलिंग्स ज़ाहिर की| 2013 में ये कपल लिव इन रिलेशनशिप में भी थे| दो साल साथ रहने के बाद 2014 में कुनाल ने सोहा को पेरिस में शादी के लिए प्रोपोज किया| इन दोनों का प्यार देखकर ये कहा नहीं जा सकता कि सोहा कुनाल से पांच साल बड़ी है|
शिरीष कुंदर और फराह खान
फिल्म एडिटर से डायरेक्टर बने शिरीष कुंदर फराह खान से 8 साल छोटे है| शिरीष फराह की डायरेक्टोरिअल फिल्म ‘मैं हूँ’ का हिस्सा थे| सेट पर हुई दोस्ती कब प्यार में बदल गयी ये दोनों को पता नहीं चला| सोसाइटी(समाज) ने इनके रिलेशनशिप को तोड़ने की कोशिश की लेकिन इन दोनों ने किसी की परवाह ना करते हुए शादी कर ली| दोनों ने 2004 में शादी रचाई| इतना ही नहीं फराह और शिरीष की दो बेटियां और एक बेटा है|
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय
बॉलीवुड के पॉवर कपल अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के बीच भी 2 साल का अंतर है| ऐश्वर्या राय अभिषेक बच्चन से 2 साल बड़ी है| इन दोनों ने भी 2007 में शादी की| एज डिफरेंस और ऐश्वर्या का मांगलिक योग ने इनके प्यार को कम नहीं होने दिया| आज इन दोनों के एक बेटी है जिसका नाम आराध्या है|
फरहान अख्तर और अधुना भम्बानी
डायरेक्टर से एक्टर बने फरहान अख्तर ने अधुना भबानी से उस समय शादी थी जब वो अपनी पहली फिल्म दिल चाहता बना रहे थे| अधुना फरहान से छह साल बड़ी है.| इन्होने साल 2000 में शादी कर ली| अब इस कपल की दो बेटियां हैं|
आदित्य पंचोली और ज़रीना वहाब
किसी भी प्रेम कहानी का ट्विस्ट एंड टर्न हो ऐसा नहीं हो सकता है| ज़रीना और आदित्य पंचोली कि भी लव स्टोरी में कई प्रोब्लेम्स आई| लेकिन इन्दोने ने साथ रहकर सच्चा प्यार क्या होता है ये लोगों को बताया| आदित्य जो ज़रीन से छह साल छोटे हैं| इतना ही नहीं दोनों कि फॅमिली ने भी इस शादी को हाँ काफी लम्बे समय के बाद रजामंदी थी|
सुनील दत्त और नर्गिस
लीजेंडरी एक्टर सुनील दत्त और नर्गिस दोनों की प्यार की मिसाल तो पूरा बॉलीवुड देता है| इन दोनों की प्रेम कहानी मदर इंडिया के सेट पर शुरू हुई जब सुनील दत्त ने नर्गिस को शूट में आग से बचाया था|अब भले ये दोनों इस दुनिया में ना हो लेकिन इनकी प्रेम कहानी प्यार करने वालो के लिए एक मिसाल हैं|
परमीत और अर्चना पूरण सिंह
अपनी पहली शादी से अलग हुई अर्चना ने परमीत में अपना साचा जीवन साथी देखा| अर्चना और परमीत एक दुसरे से एक फ्रेंड कि पार्टी में मिले|अपने से सात साल छोटे परमीत के साथ अर्चना 4 साल तक लिव इन रिलेशनशिप में थी|परमीत की फॅमिली इस रिश्ते से काफी नाराज़ थी| लेकिन दुनिया की परवाह ना करते हुए इनदोनो ने शादी का फैसला किया| आज इस कपल ने अपनी शादी के 20 साल पूरे कर लिए है|
अर्जुन रामपाल और मेहर जेसिया
अर्जुन और मेहर मॉडलिंग के वक़्त से एक दूसरे को जानते थे| मेहर अर्जुन से दो साल बड़ी थी| अर्जुन और सुपर मॉडल रह चुकी मेहर ने 1998 में शादी का ली| आज इनकी दो बेटियां हैं|
राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा में महज 3 महीने का फरक है| राज और शिल्पा एक इवेंट में मिले और दोनों एक दूसरे के प्यार में पड़ गए| इन दोनों ने 2009 में शादी रचाई|