एक साजिश ने छीनी थी राजपाल यादव से शाहरुख खान की फिल्म
Rajpal Yadav on Om Shaanti Om: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने कॉमेडी एक्टर राजपाल यादव (Rajpal Yadav) के लिए साल 2026 की शुरुआत काफी मुश्किल रही. एक्टर को चेक बाउंस मामले में कुछ दिन दिल्ली के तिहाड़ जेल में बिताने पड़े, लेकिन अब वह अपनी इससे बाहर आ गए हैं और अपनी नई फिल्म 'भूत बंगला' (Bhooth Bangla)के साथ जल्द ही पर्दे पर वापसी करने वाले हैं, जिसके प्रमोशन में एक्टर जोर-शोर से जुटे हैं और इवेंट से लेकर इंटरव्यूज तक अटेंड कर रहे हैं. इसी बीच उन्होंने शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म 'ओम शांति ओम' को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है.
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान राजपाल यादव (Rajpal Yadav Interview) ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' के साथ-साथ अपने उन किरदारों के बारे में भी बात की, जिन्हें न कर पाने का उन्हें मलाल है और इस लिस्ट में शाहरुख खान की फिल्म 'ओम शांति ओम' का नाम भी शामिल है. एक्टर ने बताया, 'लीड एक्टर शाहरुख खान के साथ एक गलतफहमी की वजह से उनके हाथ से 'ओम शांति ओम' निकल गई.' और उन्हें इस बात का पता तब चला जब फिल्म 'बिल्लू बारबर' की शूटिंग शुरू हुई.
इंटरव्यू के दौरान राजपाल यादव ने कहा कि, 'प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'बिल्लू बारबर' में इरफान खान और शाहरुख खान लीड रोल में नजर आए थे, लेकिन पहले इसमें मुख्य भूमिल में वो नजर आने वाले था बाद में इरफान खान को ये रोल मिला था.' दरअसल, ये सब एक गलतफहमी की वजह से हुआ था, जिसका खामियाजा एक्टर को 'ओम शांति ओम' का रोल गवांकर भरना पड़ा.
हाल ही में जूम को दिए एक इंटरव्यू में राजपाल यादव ने बताया कि, 'बिल्लू बारबर का सारा प्रोडक्शन जूही चावला के भाई देक रहे थे. एक शाम वह मुझसे मिले और कहा कि तुम शाहरुख भाई से मिल लेना, वह तुम्हें बहुत प्यार करते हैं. जब हमने फिल्म 'कल हो ना हो' में साथ काम किया था, तब शाहरुख भाई ने कहा था कि कभी कोई बड़ा रोल साथ में करेंगे. जब मैंने कहा कि, मैं तो उनसे दोपहर में ही मिला था, तो जूही के भाई बोले कि कुछ कंफ्यूजन है. उन्होंने बताया कि, शाहरुख भाई ने एक रोल खासतौर पर मेरे लिए लिखवाया था, लेकिन उन्हें बताया गया कि, मैंने समय नहीं है कहकर उस रोल को मना कर दिया है.'
राजपाल यादव ने आगे बताया कि, जैसे ही उन्हें इस बात का पता चला उन्होंने तुरंत अपने मैनेजर को फोन किया लेकिन उसे भी इस बारे में कुछ नहीं पता था. राजपाल ने कहा, 'बाद में पता चला कि वहां किसी ने मेरे बारे में पीठ पीछे बुराई की थी और 'ओम शांति ओम' के समय शाहरुख भाई के सामने मेरी एक नेगेटिव इमेज बनाई गई थी, जिसके बारे में न तो शाहरुख भाई को पता था और न ही मुझे. बॉलीवुड में ऐसे 10-20 किस्से अक्सर हो जाते हैं.'
उन्होंने आगे बताते हुए कहा कि, 'इसके बाद जब मैं और शाहरुख भाई मिले, तो हम गले लगे और मामला ऐसे सुलझ गया जैसे कभी कोई झगड़ा था ही नहीं.' हालांकि, इन सबके बीच उनके हाथ से 'ओम शांति ओम' का रोल निकल गया, जिसका मलाल उन्हें आज भी है. वहीं अगर बात करें राजपाल यादव के वर्कफ्रंट की तो वह जल्द ही अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' में नजर आएंगे. इसमें अक्षय के अलावा तब्बू, परेश रावल और वामीका गब्बी जैसे कलाकार अहम किरदार निभाते नजर आएंगे. यह फिल्म 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट की खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…