Dhurandhar के इस एक्टर को डेट कर रही हैं Aahana Kumra? लेटेस्ट सोशल मीडिया पोस्ट में खुल गई पोल!

Dhurandhar: बॉक्स ऑफिस पर गदर काट रही 'धुरंधर' के एक एक्टर की पर्सनल लाइफ को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. दरअसल, ये एक्टर अपनी निजी जिंदगी को काफी सीक्रेट रखता है, लेकिन एक पोस्ट ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं.

By: Sadhna Mishra  |  Published: December 22, 2025 7:58 PM IST

Dhurandhar के इस एक्टर को डेट कर रही हैं Aahana Kumra? लेटेस्ट सोशल मीडिया पोस्ट में खुल गई पोल!

Aahana Kumra Dating Dhurandhar Actor?: आदित्य धर (Adiyta Dhar) की मोस्ट अवेटेड स्पाई थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर गदर काट रही है. सिर्फ यह फिल्म ही नहीं बल्कि इसकी स्टारकास्ट भी सोशल मीडिया पर लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. फिल्म में रहमान डकैत का किरदार निभाने वाले अक्षय खन्ना से लेकर उजैर बलोच के रोल में नजर आने वाले दानिश पंडोर (Danish Pandor) तक हर कोई इंटरनेट पर छाया हुआ है. वहीं फिल्म की जबरदस्त सफलता के बीच दानिश (Danish Pandor Birthday) अपना 38वां जन्मदिन भी सेलिब्रेट कर रहे हैं. हालांकि, वह अपने बर्थडे को लेकर नहीं बल्कि, अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े एक खुलासे को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं.

एक पोस्ट ने मचाई Danish Pandor की जिंदगी में हलचल!

गौरतलब है कि, 'धुरंधर' में उजैर बलोच का किरदार निभाने वाले दानिश पंडोर (Danish Pandor) 22 दिसंबर 2025 को अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस डबल सेलिब्रेशन (धुरंधर की सफलता और बर्थडे) पर एक्टर की लव लाइफ का खुलासा हुआ है. दरअसल, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट सामने आया है, जिसमें दानिश एक्ट्रेस अहाना कुमरा (Aahana Kumra) के साथ नजर रोमांटिक पोज में नजर आ रहे हैं. उनकी इस पोस्ट ने दोनों की डेटिंग की अफवाहों को हवा दे दी है.

TRENDING NOW

Aahana Kumra ने शेयर की रोमांटिक फोटोज

दानिश पंडोर के जन्मदिन के खास मौके पर एक्ट्रेस अहाना कुमरा (Aahana Kumra Instagram Post) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में अहाना और दानिश की नहीं बल्कि कई सारी रोमांटिक तस्वीरें देखने को मिल रही हैं और दोनों की डेटिंग की अफवाहों को हवा देने का काम एक्ट्रेस के कैप्शन ने दिया है.

Aahana Kumra ने कैप्शन में लिखी ये बात

पोस्ट शेयर करते हुए अहाना ने लिखा, 'मेरे सबसे प्यारे लड़के, आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं डीपी! मैं आशा और प्रार्थना करती हूं कि आपको वह सब कुछ मिले जो आपकी इच्छाएं हैं...जिंदगी हमेशा आपके लिए दयालु रहे और आपके लिए वह सारा प्यार, सफलता और खुशियां लाए जिसके आप हकदार हैं. हमेशा आपके लिए शुभकामनाएं... हमेशा के लिए. आपका साल शानदार हो डैनी बॉय!'

अहाना की पोस्ट पर यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट

अहाना कुमरा (Aahana Kumra) की इस बर्थडे विश पोस्ट और तस्वीरों ने फैंस के बीच दोनों की डेटिंग की अफवाहों को हवा दे दी है, जो कमेंट सेक्शन में साफ-साफ देखा जा सकता है. जहां कुछ यूजर्स ने एक्टर को बर्थडे विश किया है, तो वहीं कईयों ने एक्ट्रेस यह सवाल भी किया है कि 'क्या ये (दानिश पंडोर) आपके बॉयफ्रेंड हैं?' वहीं एक यूजर ने तो यह तक कह दिया कि, 'मैंने सोचा था कि आप सिंगल हैं, मैम ने यह जानकारी दी इसके लिए धन्यवाद.' ऐसे ही तमाम कमेंट्स एक्ट्रेस की इस पोस्ट पर देखने को मिल रहे हैं.