Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

'धुरंधर' के लिए इस बात से निराश हैं आमिर खान, बोले- 'अगर फिल्म को...'

Aamir Khan On Movie Dhurandhar: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' को लेकर रिएक्शन दिया है. आइए जानते हैं कि उन्होंने रणवीर सिंह की मूवी को लेकर क्या कहा है.

By: Shashikant Mishra  |  Published: February 8, 2026 11:58 AM IST

'धुरंधर' के लिए इस बात से निराश हैं आमिर खान, बोले- 'अगर फिल्म को...'

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) लगातार चर्चा में बनी हुई है. इस फिल्म को लेकर फैंस से लेकर सेलिब्रिटीज भी बात कर रहे हैं. अब बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान (Aamir Khan) ने इस फिल्म को लेकर रिएक्शन दिया है. उनका कहना है कि भारत में थिएटर में कमी है और इसका नुकसान 'धुरंधर' जैसी फिल्मों को हुआ है. आमिर खान ने कहा कि बड़ी फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाई के लिए देश में ज्यादा सिनेमाघरों की जरूरत है. आइए जानते हैं कि एक्टर ने और क्या कहा है.

आमिर खान ने कही सिनेमाघरों बढ़ाने की बात

आमिर खान ने 'वैरायटी इंडिया' से बात करते हुए कहा, 'भारत में ज्यादा सिनेमाघरों की जरूरत है. देश में अभी सिर्फ 9000 स्क्रीन हैं, जबकि चीन में लगभग 1 लाख स्क्रीन हैं. दोनों देशों के स्क्रीन को लेकर क्या तुलना है? आउटलेट्स के मामले में हम उनके 10वें हिस्से के बराबर हैं. जब चीन में कोई बड़ी फिल्म आती है तो वह बहुत ज्यादा बिजनेस करती है मतलब दो बिलियन अमेरिकी डॉलर कमाती है. सिर्फ चीन में, बाकी दुनिया में नहीं. चीन में बड़ी फिल्में अरबों डॉलर का बिजनेस करती हैं. मैं अमेरिकी डॉलर की बात कर रहा हूं. जब हम अपनी स्क्रीन की संख्या बढ़ाएंगे तो आप देखेंगे कि बिजनेस जमीनी स्तार पर बढ़ेगा. आपका पिरामिड का बेस चौड़ा हो जाएगा.'

आमिर खान ने फिल्म 'धुरंधर' का दिया उदाहरण

आमिर खान ने आगे कहा, 'पिछले साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली चीन फिल्म Ne Zha 2 ने अपने देश में करीब 2 बिलियन डॉलर की कमाई की थी. वहीं, साल 2025 में भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म धुरंधर ने अपने देश में 115 मिलियन डॉलर और दुनिया भर में 150 मिलियन डॉलर से कम कमाए. फिल्म धुरंधर का ही उदाहरण लेते हैं, जिसने लगभग 1000 करोड़ रुपय कमाए हैं. अगर फिल्म को 5000 स्क्रीन की बजाय 15000 स्क्रीन पर रिलीज किया जाता तो, मैं यही कहना चाहता हूं. असली बदलाव तब आएघा जब स्क्रीन की संख्या बढ़ेगी. क्योंकि अभी भारत में बहुत से ऐसे जिले हैं जहां एक भी स्क्रीन नहीं है.'

फिल्म 'धुरंधर' 5 दिसंबर को हुई थी रिलीज

डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' बीते साल 2025 में 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, अक्षय खन्ना, राकेश बेदी, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर माधवन जैसे स्टार्स नजर आए थे. फिल्म 'धुरंधर' का सीक्वल फिल्म 'धुरंधर 2' साल 2026 में 19 मार्च को बड़े पर्दे पर दस्तक देगा. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.