एक-दूजे का हाथ थामे नजर आए आमिर-गौरी
Aamir Khan & Gauri Spratt Video: 'पीके', 'दंगल', '3 इडियट्स' और 'धूम 3' जैसी फिल्मों के लिए जानें जाने वाले बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट यानी आमिर खान (Aamir Khan) इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. हाल ही में एक्टर ने अपनी लिव-इन पार्टनर और दोस्त गौरी स्प्रैट (Gauri Spratt) संग शादी की अनाउंसमेंट की थी. वहीं 61 साल की उम्र में तीसरी बार दूल्हा बनने के लिए तैयार आमिर ने वेडिंग अनाउंसमेंट के बाद पहली बार गौरी संग पब्लिक अपीयरेंस दी है. हाल ही में दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया,जहां दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे टर्मिनल से बाहर आते नजर आए. इस दौरान एक्टर को अपनी होने वाली दुल्हनिया पर सरेआम प्यार लुटाते हुए देखा गया.
एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए आमिर खान और गौरी स्प्रैट की केमिस्ट्री और बॉन्डिंग ने लोगों का दिल जीत लिया है. दोनों ने पैप्स को कई सारे कैंडिड पोज दिए, जो अब सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. वहीं अगर बात करें इन लुक की तो वीडियो में गौरी को डार्क ब्लू शर्ट और ब्लैक पैंट में देखा जा सकता है, वहीं आमिर ब्लैक टी-शर्ट के साथ ब्लैक ट्राउजर पहने नजर आए. इसके साथ ही कैप और स्टाइलिश सनग्लासेस उनके ओवरऑल लुक को और भी कूल और कैज़ुअल वाइब दे रहा है.
आपको बता दें कि, दोनों का यह पब्लिक अपीयरेंस आमिर खान के उस बयान के बाद आया है, जिसमें एक्टर ने महीनों से चल रही अफवाहों पर फुलस्टॉप लगाते हुए यह साफ किया था कि, वो गौरी संग 5 जुलाई 2026 को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. बता दें कि, आमिर खान की ये तीसरी शादी है. इसके पहले उनका विवाह किरण राव और रीना दत्ता के साथ हुआ था, लेकिन कुछ सालों बाद दोनों के उनका तलाक हो गया. बता दें कि, रीना और आमिर के दो बच्चे हैं जुनैद खान और इरा खान.
View this post on Instagram
वहीं अगर बात करें आमिर खान की होने वाली तीसरी दुल्हनिया गौरी स्प्रैट की उनकी भी ये दूसरी शादी है. उनकी पहली शादी से उनका एक 7 साल का बेटा है. मालूम हो कि, गौरी स्प्रैट बेंगलुरु की रहने वाली हैं और वेलनेस और ब्यूटी इंडस्ट्री में काम करती हैं. वो पहली बार इस साल मार्च में आमिर खान के 60वें जन्मदिन के मौके पर चर्चा में आई थीं. उस दौरान आमिर ने पहली बार मीडिया से गौरी का इंट्रोडक्शन करवाया था और बताया था कि, वो दोनों एक-दूसरे को सालों से जानते थे, लेकिन बाद में दोबारा मिले और दोनों को प्यार हो गया. अपने रिश्ते को ऑफिशियल करने के बाद कपल कभी कभार पैपराजी के कैमरों में कैद हो जाता था. हालांकि, अब ये शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. ऐसी ही एंटरटेनमेंट की खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…