आमिर खान एक्टिंग से ले रहे सन्यास, बेटे जुनैद को सारी जिम्मेदारी सौंपकर कहा- 'मैं रिटायर हो रहा हूं'

Aamir Khan Retires From Films: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने फिल्मों से रिटायरमेंट ले ली है। इस बात की जानकारी खुद आमिर खान के बेटे जुनैद खान ने दी है।

WrittenBy
By: Pratibha Gaur | Published: August 4, 2024 11:58 AM IST

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) इन दिनों एक्टिंग और लाइमलाइट से दूर रहकर शांति में अपना लाइफ बिता रहे हैं। इसी बीच आमिर के लाडले जुनैद खान ने बॉलीवुड में डेब्यू कर लिया है। जुनैद ने जयदीप अहलावत के साथ फिल्म 'महाराज' के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू किया है। अब इसी बीच आमिर खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल आमिर के बेटे जुनैद खान ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि वह रिटायरमेंट के दौर से गुजर रहे हैं और उन्होंने आमिर खान प्रोडक्शंस की जिम्मेदारी भी मुझे दे दी है। बता दें कि फिलहाल जुनैद खान फिल्म 'प्रीतम प्यारे' को प्रोड्यूस कर रहे हैं।

रिटायर हो रहे हैं आमिर खान: जुनैद खान

जुनैद खान (Junaid Khan) ने टाइम्स ऑफि इंडिया को दिए इंटरव्यू में बताया कि मैं कई फिल्मों में कैमरे के पीछे काम कर चुका हूं। जुनैद खान ने कहा, 'मैंने पीके के सेटि पर कैमरे के पीछे काम किया है, इसके अलावा मैं विज्ञापन शूट भी कर चुका हैं।' जुनैद खान ने बताया कि 'महाराज' की शूटिंग पूरी करने के बाद हम आमिर खान प्रोडक्शंस में एक फिल्म पर काम कर रहे थे। जुनैद ने बताया कि जब मां किरण राव फिल्म 'लापता लेडीज' बना रही थीं और पिताजी का कहना था, 'मैं रिटायर हो रहा हूं, तुम क्यों नहीं संभाल लेते इसे। और इसी दौरान मैंने आमिर खान प्रोडक्शंस की कमान संभाली।'

जुनैद के डेब्यू से काफी खुश थे आमिर खान (Aamir Khan)

केवल इतना ही नहीं एक्टर जुनैद खान ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि मेरे पिता मेरे डेब्यू को लेकर काफी खुश थे, उन्हें बिल्कुल भी टेंशन नहीं थी। मेरे पिता और मां दोनों को यह फिल्म बहुत पसंद आई। केवल इतना ही नहीं जुनैद खान ने इंटरव्यू में यह भी बताया कि पिता आमिर खान उनके फिल्म के सेट पर एक दिन भी नहीं आए और ना ही उन्होंने इस फिल्म में कोई दखल दिया। हालांकि जब आखिर में उन्होंने ये फिल्म देखी तो उन्हें ये बहुत अच्छी लगी थी। बता दें कि आमिर खान के तीन बच्चे हैं, जिनमें सबसे बड़े जुनैद खान, फिर आईरा खान और फिर छोटे आजाद हैं।