बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार आमिर खान की फिल्म 'दंगल' में नजर आने वाली सुहानी भटनागर का निधन हो गया है। 'दंगल' गर्ल के नाम से मशहूर सुहानी भटनागर की सिर्फ 19 साल उम्र थी। सुहानी भटनागर ने फिल्म दंगल में छोटी बबिता का रोल किया था। सुहानी भटनागर के निधन के बाद उनके फैमिली मेंबर्स का रो-रोकर बुरा हाल था। वहीं, लोगों को भरोसा नहीं हो रहा है कि सुहानी भटनागर अब इस दुनिया में नहीं रही हैं। सुहानी भटनागर का शनिवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा। बताया जा रहा है कि सुहानी भटनागर के पूरे शरीर में फ्लूइड जमा हो गया था।
बताया जा रहा है कि सुहानी भटनागर का कुछ समय पहले एक्सीडेंट हो गया था और उनका पैर फ्रैक्चर हो गया। इसके बाद सुहानी भटनागर के पैर के फ्रैक्चर का इलाज कराया गया और इस दौरान उन्होंने जो दवाइयां लीं जिससे उन्हें साइफ इफेक्ट होने लगे। सुहानी भटनागर की बॉडी में फ्लूइड बनने लगा जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई। बताते चलें कि सुहानी भटनागर काफी समय से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थीं। सुहानी भटनागर का शनिवार को फरीदाबाद में अंतिम संस्कार किया जाएगा। सुहानी भटनागर के निधन से उनके परिवार के सदस्य टूट गए हैं और उन्हें यकीन नहीं हो रहा है कि इतनी कम उम्र में वह उन्हें छोड़कर चली गई। वहीं, सुहानी भटनागर के निधन की खबर ने एंटरटेनमेंट (Entertainment News) जगत को हिलाकर रख दिया है।
गौरतलब है कि आमिर खान की फिल्म 'दंगल' साल 2016 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को ना सिर्फ भारत में बल्कि दुनिया के कई देश में काफी ज्यादा पसंद किया गया है। नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में आमिर खान के साथ साक्षी तंबर, जायरा वसीम, फतिमा सना शेख और सुहानी भटनागर महत्वपूर्ण भूमिका में थे। सुहानी भटनागर ने फिल्म 'दंगल' में छोटी बबीता का रोल निभाया था। सुहानी भटनागर की एक्टिंग को खूब पसंद किया गया था। सुहानी भटनागर ने कुछ समय के बाद एक्टिंग छोड़कर पढ़ाई पर फोकस करने का फैसल किया था और वह सोशल मीडिया पर भी ज्यादा एक्टिव नहीं थीं।