Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Aamir Khan की Sitaare Zameen Par यूट्यूब पर इस डेट को होगी रिलीज, फिल्म देखने के लिए खर्च करने होंगे इतने रुपये

Sitaare Zameen Par To Release On YouTube: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' सिनेमाघरों में 20 जून रिलीज हुई थी. अब ये फिल्म यूट्यूब पर रिलीज होगी.

By: Shashikant Mishra  |  Published: July 29, 2025 6:28 PM IST

Aamir Khan की Sitaare Zameen Par यूट्यूब पर इस डेट को होगी रिलीज, फिल्म देखने के लिए खर्च करने होंगे इतने रुपये

बॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) की फिल्म 'सितारे जमीन पर' (Sitaare Zameen Par) बड़े पर्दे पर 20 जून को आई थी. इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया गया था और बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी. आमिर खान ने अपनी इस फिल्म को लेकर कहा था कि वह इसे सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर रिलीज नहीं करेंगे. अब फिल्म 'सितारे जमीन पर' को बड़ी खबर सामने आ रही हैं. दरअसल, आमिर खान ने अपनी इस फिल्म को यूट्यूब पर रिलीज करने का फैसला किया है. आइए जानते हैं कि फिल्म 'सितारे जमीन पर' कब यूट्यूब रिलीज होगी और इसके लिए कितना पैसा खर्च करना पड़ेगा.

फिल्म 'सितारे जमीन पर' 20 जून को हुई थी रिलीज

आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' जून के महीने में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. अब इस फिल्म को ओटीटी पर रिलीज ना करके यूट्यूब पर रिलीज किया जाएगा. आमिर खान चाहते हैं कि फिल्म 'सितारे जमीन पर' दुनियाभर के लोगों के पास कम रेट में पहुंच सके. ये फिल्म यूट्यूब पर 1 अगस्त को रिलीज होगी और इसे देखने के लिए 100 रुपये खर्च करने होंगे. आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' भारत में 100 रुपये में मिलेगी जबकि अमेरिका, कनाडा, यूके, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, इंडोनेशिया, फिलीपींस, सिंगापुर और स्पेन समेत 38 देशों में ये लोकल प्राइसिंग के साथ उपलब्ध होगी. आमिर खान ने फिल्म 'सितारे जमीन पर' के यूट्यूबर पर रिलीज होने के अनाउंसमेंट होने के बाद उनके तमाम चाहने वाले फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं.

फिल्म 'सितारे जमीन पर' को आर एस प्रसन्ना ने किया डायरेक्ट

आर एस प्रसन्ना के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'सितारे जमीन पर' में आमिर खान और जेनेलिया डिसूजा लीड स्टार्स के तौर पर नजर आए हैं. आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' ने वर्ल्डवाइड 250 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. अब ये फिल्म अगले महीने यानी अगस्त से यूट्यूब पर देख सकते हैं. इस तरह से आमिर खान ने फिल्म 'सितारे जमीन पर' को ओटीटी पर रिलीज ना करने का फैसला किया था और वह उस पर कायम हैं. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.