बॉलीवुड के परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) ने फिलहाल बॉक्स ऑफिस से दूरी बना रखी है. फैंस काफी समय से आमिर खान को बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहे हैं. इसी बीच आमिर खान ने अपने फैंस को एक शानदार तोहफा दे डाला है. कुछ समय पहले ही आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस ने अपनी अगली फिल्म हैप्पी पटेल (Happy Patel) की घोषणा कर दी है. हैप्पी पटेल बॉलीवुड एक्टर वीर दास की पहली डायरेक्टोरियल फिल्म बनने वाली है. बताया जा रहा है कि इस फिल्म में वीर दास और मोना सिंह मेन लीड के तौर पर नजर आने वाले हैं. आमिर खान ने अपनी इस फिल्म का एनाउंसमेंट बड़े ही मजेदार तरीके से किया है. शेयर किए गए वीडियो में वीडियो में आमिर खान वीर दास की धुलाई करते नजर आ रहे हैं.
आमिर खान वीर दास को एक फिल्म बनाने के लिए कहते हैं. इस फिल्म में वीर दास खुद को आइटम गर्ल बनाते हैं. वो हीरोइन से चांटा भी खाने वाले हैं. वीर दास की बातें सुनकर आमिर खान उनकी फिल्म को फ्लॉप बता रहे हैं. हालांकि इस दौरान वीर दास ने आमिर खान को लाल सिंह चड्ढ़ा के नाम से भी ताना मार दिया. जिसके बाद आमिर खान को पता चला कि वीर दास का आइडिया तो हिट हो गया है. अब फैंस दास की तारीफ कर रहे हैं. ऐसे में आमिर खान को भी वार दास के आइडिया को अप्रूव करना पड़ गया.
View this post on Instagram
बता दें कि हैप्पी पटेल एक जासूस की कहानी है जिसमें वीर दास कॉमेडी का तड़का लगाने वाले हैं. देली बेली के बाद दूसरी बार वीर दास आमिर खान और उनकी टीम के साथ काम करने वाले हैं. बता दें वीर दास के साथ साथ इमरान खान भी आमिर खान की इस फिल्म में नजर आएंगे. लंबे समय बाद आमिर खान का ये भतीज कमबैक करने वाला है. बता दें आमिर खान और वीर दास की ये फिल्म 16 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.