Aamir Khan 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट संग करेंगे शादी, जानें कब बजेगी एक्टर के घर में शहनाई?

Aamir Khan-Gauri Spratt Wedding Date: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने अपने 60वें जन्मदिन पर गौरी स्प्रैट के साथ अपने रिश्ते का खुलासा किया था. अब खबर आ रही है दोनों शादी करने जा रहे हैं.

WrittenBy
By: Shashikant Mishra | Published: June 3, 2026 4:16 PM IST

बॉलीवुड स्टार आमिर खान (Aamir Khan) ने तीसरी बार शादी करने का मन बना लिया है. रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि 61 साल के एक्टर ने अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट (Gauri Spratt) संग घर बसाने का फैसला किया है. आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की डेट भी सामने आई है. बताया जा रहा है कि दोनों अपने परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों की मौजदूगी में 5 जुलाई को शादी करने वाले हैं. हालांकि, अभी तक आमिर खान और गौरी स्प्रैट की तरफ से शादी को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. बताते चलें कि आमिर खान ने अपने 60वें जन्मदिन के मौके पर खुद से 14 साल छोटी गौरी स्प्रैट के साथ अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी थी.

आमिर खान और गौरी स्प्रैट करेंगे कोर्ट मैरिज

एक्टर आमिर खान और गौरी स्प्रैट को लेकर रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि दोनों बेहद सादगी भरे तरीक से शादी करने जा रहे हैं. दोनों की शादी के दौरान परिवार के सदस्यों के अलावा करीबी दोस्त ही शामिल होंगे. बताया जा रहा है कि आमिर खान और गौरी स्प्रैट कोर्ट मैरिज करने वाले हैं. परिवार के एक करीबी सोर्स के मुताबिक, आमिर खान और गौरी स्प्रैट बीते एक साल से अधिक समय से एक परिवार की तरह साथ में रह रहे हैं. दोनों ने अब फैमिली की मौजूदगी में अपने रिश्ते को नाम देने का फैसला किया है. एक्टर 5 जुलाई को अपने घर पर शादी करने जा रहे हैं.

आमिर खान तीसरी शादी के लिए हुए तैयार

बताते चलें कि आमिर खान ने अब तक दो शादी की हैं. उन्होंने साल 1986 में रीना दत्ता के साथ पहली शादी की थी. दोनों के एक बेटा जुनैद खान और एक बेटी इरा खान है. आमिर खान और रीना दत्ता का साल 2002 में तलाक हो गया था. इसके बाद एक्टर ने साल 2005 किरण राव के शादी की थी. दोनों के सरोगेसी से एक बेटा आजाद है. इसके बाद दोनों ने साल 2021 में तलाक ले लिया. आमिर खान भले ही रीना दत्ता और किरण राव से तलाक हो गया है लेकिन ये तीनों अक्सर साथ में नजर आते हैं. आमिर खान की बेटी इरा खान की शादी के दौरान उनकी दोनों एक्स वाइफ नजर आई थीं. अब आमिर खान की गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट संग शादी की खबरें आ रही हैं. इस खबर से एक्टर के तमाम चाहने वाले फैंस काफी खुश हैं. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.

About the Author

Shashikant Mishra

Shashikant Mishra

शशिकांत मिश्र 10 साल से खबरों की दुनिया में हैं. अब इनका सफर बॉलीवुड लाइफ के साथ आगे बढ़ रहा है. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की हर गतिविधि पर पैनी नजर रखते हैं और लोगों तक तेजी से खबरें पहुंचाते हैं. इसके साथ ही सिनेमा की दुनिया से जुड़े सितारों की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की जानकारी लेकर आते हैं. रिसर्च बेस्ड आर्टिकल लिखने में दिलचस्पी रखते हैं. फिल्मी गलियारों में रहने वाले कई सितारों का इंटरव्यू किया है. इन्होंने राजस्थान पत्रिका, अमर उजाला, नवभारत टाइम्स में काम किया है. इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स की डिग्री ली है.