Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Aamir Khan ने क्यों कैमरे के सामने हाथ जोड़कर मांगी माफी? 'सितारे जमीन पर' से जुड़ा झूठ खुद कबूला

Aamir Khan इन दिनों अपनी हालिया रिलीज सुपरहिट फिल्म 'सितारे जमीन पर' के यूट्यूब रिलीज को लेकर सुर्खियों में हैं. हालांकि, इस बीच ऐसा क्या हुआ कि एक्टर को कैमरे के सामने हाथ जोड़कर माफी मांगनी पड़ी?

By: Sadhna Mishra  |  Published: July 30, 2025 11:26 PM IST

Aamir Khan ने क्यों कैमरे के सामने हाथ जोड़कर मांगी माफी? 'सितारे जमीन पर' से जुड़ा झूठ खुद कबूला

Aamir Khan: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) की हाल ही में फिल्म 'सितारे जमीन पर' (Sitaare Zameen Par) रिलीज हुई थी, जिसे सिनेमाघरों में दर्शकों का खूब प्यार मिला. इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया और कई फिल्मों के रिकॉर्ड भी तोड़े. वहीं अब आमिर खान की तरफ से ऐलान किया गया है कि 'सितारे जमीन पर' (Sitaare Zameen Par) को यूट्यूब पर भी रिलीज किया जाएगा. हालांकि, फिल्म के यूट्यूब पर रिलीज से पहले ही आमिर खान ने कैमरे के सामने लोगों से माफी मांगी है. ऐसे में आपके मन में यह सवाल उठ रहा होगा कि आखिर आमिर (Aamir Khan News) ने माफी क्यों मांगी?

Aamir Khan को कैमरे के सामने क्यों मांगनी पड़ी माफी?

यह मामला आमिर खान (Aamir Khan) की हालिया रिलीज सुपरहिट फिल्म 'सितारे जमीन पर' से जुड़ा हुआ है. दरअसल, जब यह मूवी सिनेमाघरों में रिलीज हो रही थी, तब एक्टर ने कहा था कि इसे यूट्यूब पर रिलीज नहीं किया जाएगा, लेकिन अब जब इसे यूट्यूब पर रिलीज किया जा रहा है, तो अपने इस झूठ को लेकर एक्टर ने कैमरे के सामने माफी मांगी है.

'मैं हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं...'

हाल ही में मुंबई में हुए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने जानबूझकर यूट्यूब रिलीज की बात छिपाई थी, जिस पर आमिर ने न सिर्फ अपनी गलती मानी बल्कि माफी भी मांगी. उन्होंने कहा कि वो हमेशा थिएटर से जुड़े रहे हैं और वहीं से ही उनका फिल्मी सफर शुरू हुआ था, इसलिए वो सिनेमा हॉल को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहते थे. एक्टर ने आगे कहा कि, 'मैं हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं, मैंने झूठ बोला क्योंकि मेरे पास और कोई रास्ता नहीं था.'

Aamir Khan को क्यों बोलना पड़ा झूठ?

आमिर खान ने आगे कहा कि, 'अगर मैं पहले ही बता देता कि फिल्म यूट्यूब पर आएगी, तो थिएटर में इसका बुरा असर पड़ता. मुझे फिल्म के थिएटर बिजनेस को बचाना था. मैंने हमेशा अपनी फिल्मों के थिएटर बिजनेस को बचाने की कोशिश की है, फिर भी मैं माफी मांगता हूं, क्योंकि मुझे झूठ बोलना पड़ा. वरना, इस फिल्म के लिए मेरे सपने वहीं खत्म हो जाते.'

यूट्यूब पर कब रिलीज होगी 'सितारे जमीन पर'?

आपको बता दें कि आमिर खान की सुपरहिट फिल्म 'सितारे जमीन पर' 1 अगस्त 2025 से यूट्यूब पर उपलब्ध होगी और खास बात यह है कि दर्शक इसे सिर्फ 100 रुपए देकर देख सकेंगे. बता दें कि, ये एक पे पर व्यू मॉडर होगा, जिसमें आप फिल्म के लिए अलग से भुगतान करेंगे.