साल 2005 में रिलीज हुई अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी की 'बंटी और बबली' ने करोड़ों लोगों का दिल जीता था और सुपरहिट साबित हुई थी। फिल्म में अभिषेक और रानी की केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आई थी। अगर बॉलीवुड के गलियारों से सामने आ रही ताजा रिपोर्ट की मानें तो डायरेक्टर शाद अली अपनी इस सुपरहिट फिल्म का सीक्वल बनाने की तैयारी कर रहे हैं, जो जल्द से जल्द पूरी कर ली जाएंगी।
{इसे भी पढ़ें- एक्सक्लूसिव: विवेक ओबेरॉय के विवादित ट्वीट पर बोले डायरेक्टर ओमांग कुमार, कहा ‘वह एक गलती थी...’}
डेक्कन क्रॉनिकल की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, फिल्मकार 'बंटी और बबली' को जल्द ही शुरू करने वाले हैं, जिसका नाम 'बंटी और बबली अगेन' होगा। अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी अगले महीने तक इसकी शूटिंग शुरू कर देंगे।
रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि, प्रोडक्शन हाउस 'बंटी और बबली' का सीक्वल काफी लम्बे समय से बनाने की सोच रहा है। हालांकि कुछ समय पहले इसे बनाने की प्लानिंग तेजी से हुई है। फिल्म में ओरिजनल कास्ट ही रहेगी और इसकी शूटिंग अगले महीने से शुरू हो जाएगी।
'बंटी और बबली' अभिषेक बच्चन के करियर की सबसे बड़ी हिट्स में से एक है, जिसे दर्शकों और क्रिटीक्स दोनों ने स्वीकार किया था। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन के पिता अमिताभ बच्चन भी एक अहम किरदार में थे। सूत्र ने यह जानकारी तो दी है कि 'बंटी और बबली' के सीक्वल में दोनों कलाकार दिखाई देंगे लेकिन बिग बी का किरदार आगे बढ़ेगा या फिर वो खत्म कर दिया जाएगा, इस बारे में कोई खबर नहीं है।
{इसे भी पढ़ें- विवेक ओबेरॉय का ट्वीट देखकर भड़क उठे थे जूनियर बच्चन लेकिन इस वजह से नहीं दिया कोई जवाब}
अगर बात रानी मुखर्जी की करें तो वो इस समय यशराज बैनर की 'मर्दानी 2' कर रही हैं। इस फिल्म में वो एक पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाती दिखेंगी। यह रानी मुखर्जी की ही 'मर्दानी' का दूसरा भाग है। वैसे आप 'बंटी और बबली' सीक्वल के लिए कितने उत्साहित हैं, हमें कमेंट करके जरूर बताएं।
बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...