ऐरिका ने अजय देवगन के साथ किए किसिंग पर दिया चौकाने वाला बयान

ऐरिका के मुताबिक अजय देवगन ने कभी भी उनको इस बारे में बताया ही नहीं था कि वो पहली बार ऑनस्क्रीन किस करने जा रहे हैं

WrittenBy
By: Rahul Sharma | Published: October 17, 2016 3:50 PM IST

अजय देवगन की ‘शिवाय’ इस समय लोगों को दीवाना बनाये हुए है। पहले तो ट्रेलर में दिखा इतना जबरदस्त एक्शन, उसके ऊपर से फिल्म को खुद अजय ने डायरेक्ट किया है। जैसे-जैसे फिल्म की रिलीज़िंग डेट पास आ रही है, वैसे-वैसे लोगों के बीच उत्सुकता बढ़ती जा रही है। अजय देवगन की पिछली फिल्मों से हटकर इस फिल्म में जो खास बता है वो यह कि अजय देवगन ने इस फिल्म में पहली बार किसिंग सीन दिया है यानि के आप पहली बार अजय देवगन को ऑनस्क्रीन किस करते देखने वाले हैं। इसकी एक झलक आपको फिल्म के ट्रेलर में भी देखने को मिली होगी। जहां अजय देवगन अपनी हीरोइन ऐरिका कार को हवा में किस करते और रोमांस करते नज़र आ रहे थे लेकिन क्या आपको पता है एक यू-ट्यूब चैनल को दिए अपने इंटरव्यू में ऐरिका ने इस किसिंग सीन के बारे में कुछ ऐसा कहा है कि आप जानकर दंग रह जायेंगे। [इसे भी पढ़ें- हिन्दू और मुस्लिम के बीच दरार पैदा करने वालों को अजय देवगन ने जमकर लगाई फटकार !!]

जब इंटरव्यू के दौरान ऐरिका से पूछा गया कि क्या आपको पता है कि अजय ने आज तक अपनी किसी भी फिल्म में किसिंग सीन नहीं दिया है। तब ऐरिका कार का कहना था कि ‘मुझे इसके बारे में कभी पता ही नहीं था। अजय ने इसके बारे में मुझे कभी बताया नहीं था और अच्छा ही हुआ क्योंकि अगर मुझे यह पता होता तो शायद मैं कुछ नर्वस होती। लेकिन अभी हमने यह सीन एक सामान्य सीन की ही तरह किया, जैसे हमने फिल्म के दूसरे सीन किए थे।’ [इसे भी पढ़ें- आखिरकार सोनम कपूर ने समाज के सामने स्वीकार की अपनी मोहब्बत, देखें फोटोज़ !!]

वैसे ऐरिका का यह बयान काफी चौंकाने वाला है क्योंकि अजय हमेशा से एक गंभीर अभिनेता माने जाते हैं, जो अपने रोल की तैयारी बड़ी ही गंभीरता से करते हैं। उनका ऐरिका को इस बारे में न बताना काफी अचंभित करने वाला है, वैसे हो सकता है जो बात ऐरिका के दिमाग में आयी है वही बात अजय के दिमाग में आयी हो। जिस कारण उन्होंने ऐरिका को इस राज़ के बारे में न बताया हो।

जो भी हो फिल्म के ट्रेलर से इतना तो लग रहा है कि इस बार अजय अपनी फिल्म से वो धमाल करने वाले हैं जो आज तक किसी बॉलीवुड हीरो ने कभी नहीं किया है। हालिया इंटरव्यू में अजय ने यह भी कहा था कि इस फिल्म में लोगों को ऐसा एक्शन देखने को मिलेगा जो आज तक उन्होंने बॉलीवुड में कभी नहीं देखा है। तो क्या आप तैयार है रोमांस और एक्शन से भरी इस फिल्म का धमाका देखने के लिए ?