Also Read
करन जौहर बॉलीवुड के उन डायरेक्टर्स में से एक हैं जो न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि देश के अलग-अलग मुद्दों पर अपनी राय लोगों के सामने रखते हैं। लोग अलग-अलग मुद्दों पर उनकी राय सुनना पसंद भी करते हैं और करें भी क्यों न, करन का चार्म ही कुछ ऐसा है। अगर देखा जाए तो करन जौहर बॉलीवुड के एक मात्र ऐसे डायरेक्टर हैं जो हमेशा एक्टिव रहते हैं। हाल में करन जौहर पहुंचे थे जागरण फिल्म फेस्टिवल में लोगों से रुबरु होने के लिए, जहां करन जौहर से जब पूछा गया कि आपके मुताबिक बॉलीवुड का सुपरस्टार कौन हैं? [इसे भी पढ़ें- SHOCKING!! सलमान खान का आने वाला शो बिग बॉस हो गया है 'बैन' !!]
इस सवाल पर करन जौहर का जवाब काफी चौंकाने वाला था। करन जौहर के मुताबिक न तो शाहरुख खान, न तो आमिर खान, न सलमान खान और न ही अक्षय कुमार बल्कि कौई और ही है बॉलीवुड का सुपरस्टार। असल में करन जौहर से बात करते हुए बताया कि बॉलीवुड का आजकल बॉलीवुड सुपरस्टार हॉलीडे है। जी हां, हो सकता है कि आपको करन जौहर का ये जवाब थोड़ा अटपटा लगे लेकिन इसके लिए उनका अपना रीज़न है। करन जौहर के अनुसार, भारत में मल्टीप्लेक्स आ जाने के बाद बहुत हमने बहुत बड़ी ऑडियंस को खो दिया है जो साल में मात्र एक बार ही फिल्म थियेटर में जाती है। वो भी तब जब भाई की फिल्म आती है। [इसे भी पढ़ें- तो इस वजह से अनुष्का शर्मा कर रही हैं विराट कोहली से ब्रेकअप !!]
करन जौहर के अनुसार हमारे पास सलमान खान, अक्षय कुमार, आमिर खान और शाहरुख खान जैसे मेगा स्टार है अगर इनकी फिल्म को हॉलीडे का साथ मिल जाए तो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाकर रख देती है। वैसे करन जौहर का ये बयान आज की परिस्थितियों को देखकर जायज भी लगता है। आज कल मल्टीप्लेक्स में फिल्मों का जितना टिकिट होता है उसके देखकर बहुत फिल्मी लवर्स फिल्म देखने नहीं जा पाते हैं।