बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर अक्सर सोशल मीडिया के जरिए अपनी अपनी मां के दिलचस्प किस्से साझा करते रहते हैं। जो यूजर अनुपम को ट्विटर पर फॉलों करते हैं वो यह अच्छी तरह से जानते हैं कि अनुपम अपनी मां को प्यार से 'दुलारी' कहकर बुलाते हैं। अब अनुपम ने अपनी मां को ऐसा शानदार तोहफा दिया है कि उनके पूरे परिवार में इस बात की खुशी मनाई जा रही है। अनुपम ने अपनी मां का बरसों पुराना सपना पूरा किया है।
दरअसल अनुपम की मां हमेशा से ही शिमला में अपना खुद का घर बनाना चाहती थी, जिसे अब जाकर पूरा किया है अनुपम खेर ने। अपने मां-बाप की ख्वाहिश हर कोई पूरा करना चाहता है, लेकिन अनुपम ने जिस अंदाज से अपनी मां की यह ख्वाहिश पूरी की है उससे सब उनके मुरीद हो गए हैं। अनुपम ने अपने इस नए घर को 'खेरवाड़ी' नाम दिया है।
बीते दिनों अनुपम ने इसकी जानकारी दी थी, मगर तब औपचारिक तौर पर गृह प्रवेश होना बाकी था। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा— 'हम शिमला में हैं। मेरी मां इस समय दुनिया की सबसे खुश इंसान हैं, क्योंकि वह अपने नए घर में हैं। उनका सपना था कि यहां अपना एक घर हो। कल हमारे यहां पूजा है। हमने घर का नाम खेरवाड़ी रखा है।'
इसके बाद अनुपम ने एक वीडियो मैसेज के जरिए उन लोगों का शुक्रिया भी अदा किया था, जिन्होंने अनुपम को नए घर की बधाई दी थी। खैर, हम तो अनुपम को पहाड़ों की रानी शिमला का परमानेंट बाशिंदा बनने पर बधाई देते हैं। शायद आपको भी वो किसी रोज माल रोड़ पर टहलते हुए मिल जाएं। बता दें कि अनुपम की परवरिश इसी शहर में हुई है।
Subscribe Now
Enroll for our free updates