इस एक्‍टर ने इवेंट में सरेआम खींच डाले को-एक्ट्रेस के बाल, वीडियो ने इंटरनेट पर मचाई खलबली

Pradeep Ranganathan Mamitha Baiju Video: प्रदीप रंगनाथन और ममिता बैजू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में प्रदीप ममिता के बाल खींच रहे हैं. आइए आपको इसकी वजह बताते हैं.

WrittenBy
By: Kavita | Published: October 17, 2025 4:28 PM IST

Pradeep Ranganathan Mamita Baiju Video: एक्टर प्रदीप रंगनाथन और ममिता बैजू इन दिनों सुर्खियों में हैं. दोनों की फिल्म डूड आने वाली है, जिसके प्रमोशन में दोनों बिजी हैं. कुछ समय पहले ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसे सोशल मीडिया पर खूब प्यार मिला है. फैंस फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड हैं, लेकिन इसी बीच प्रदीप और ममिता का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देख हर कोई हैरान रह गया है. इस वीडियो में एक्टर हर किसी के सामने ममिता के बाल खींचते नजर आ रहे हैं. हालांकि, इस बात में कितनी सच्चाई है? आइए आपको बताते हैं.

प्रदीप रंगनाथन ने खींचे ममिता के बाल

दरअसल, फिल्म डूड ट्रेलर लॉन्चिंग से प्रदीप रंगनाथन (Pradeep Ranganathan) और ममिता बैजू (Mamita Baiju) का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें प्रदीप अपनी को-एक्ट्रेस के बाल खींचते नजर आ रहे हैं. इस मौका का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद फैंस का खून खौल गया. हर कोई प्रतीप को ट्रोल कर रहा है. ममिता के फैंस तो प्रदीप रंगनाथन के पीछे पड़ गए हैं, लेकिन जब इस वीडियो की सच्चाई लोगों के सामने आई तो हर कोई शांत हो गया.

देखें वीडियो

क्या है वीडियो की सच्चाई

बता दें कि फिल्म डूड में प्रदीप और ममिता का एक ऐसा ही सीन होने वाला है, जिसमें वह ममिता के बाल खींचने वाले हैं. इसी सीन को दोनों एक्टर ने हेदराबाद के एक इवेंट के दौरान रीक्रिएट किया, इस दौरान ममिता स्टेज पर एक्टर से नाराज होने का नाटक भी करती हैं, लेकिन तभी प्रदीप नॉट क्यूट बोल देते हैं. लेकिन दोनों ने अपनी परफॉर्मेंस इस तरह दी, कि लोगों को एक एक पल असली लगा. इसी वजह से फैंस खुद पर काबू नहीं रख पाए और एक्टर को बुरी तरह ट्रोल करने लगे. फैंस अभी भी एक्टर से काफी ज्यादा नाराज हैं. कई लोगों ने प्रदीप के इस कदम को हरेसमेंट का नाम दे दिया है. कई लोगों का मानना है कि वह कोई और भी सीन रीक्रिएट कर सकते थे. हालांकि, अब तक एक्टर ने इस मामले पर कुछ नहीं कहा है.