बॉलीवुड की ग्लोबल आइकॉन ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) और उनकी बेटी आराध्या बच्चन (Aaradhya Bachchan) हमेशा सुर्खियों में छाई रहती हैं. फैंस की पैनी नजर मां-बेटी की हर एक्टिविटी पर रहती है. हाल ही में, सऊदी अरब में आयोजित रेड सी फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करने पहुंची ऐश्वर्या राय ने सोशल मीडिया के इस्तेमाल और इसकी चुनौतियों पर खुलकर बात की. इस दौरान, उन्होंने अपनी बेटी आराध्या के फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट्स के बारे में एक बड़ा खुलासा किया और अपने फैंस को सतर्क रहने की सलाह दी.
आराध्या नहीं हैं सोशल मीडिया पर एक्टिव
ऐश्वर्या राय ने उन सभी अफवाहें को गलत बताया, जिनमें दावा किया जाता था कि उनकी बेटी आराध्या सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं. ऐश्वर्या ने बताया कि आराध्या के नाम से चल रहे कोई भी सोशल मीडिया अकाउंट उनकी फैमिली द्वारा मैनेज नहीं किए जाते हैं, और ये पूरी तरह से फेक हैं. उन्होंने कहा, "जो चीजें बाहर हो रही हैं, कभी-कभी लोग मान लेते हैं कि वो आराध्य की हैं. लेकिन नहीं, ऐसा बिल्कुल भी नहीं है."
TRENDING NOW
सोशल मीडिया पर कम एक्टिव रहती हैं ऐश्वर्या
ऐश्वर्या ने उन लोगों को धन्यवाद कहा, जो आराध्या के लिए अपना प्यार दिखाने के लिए ये फेक अकाउंट चला रहे हैं, लेकिन उन्होंने सभी को आगाह किया. उन्होंने कहा, "शायद कोई शुभचिंतक जरूर होगा, जिसने इन अकाउंट को बनाया है... आप सब जानते हैं, आपके प्यार के लिए शुक्रिया, लेकिन वो सोशल मीडिया पर नहीं है." सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर बात करते हुए ऐश्वर्या राय ने कहा कि वह खुद भी इस प्लेटफॉर्म पर बहुत कम एक्टिव रहती हैं और इसे केवल प्रोफेशनल काम की वजह से ही इस्तेमाल करती हैं. ऐसी ही एंटरटेनमेंट खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी.
Subscribe Now
Enroll for our free updates