आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ लोगों बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है. फिल्म में शामिल एक्ट्रेस जेनेलिया देशमुख कई सालों से इंडस्ट्री से दूर थीं. करीब 10 साल बाद पर्दे वापसी कर रहीं एक्ट्रेस को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है. ‘सितारे जमीन पर’ की कामयाबी को लेकर एक्ट्रेस काफी खुश हैं. हाल ही में उन्होंने अपने कमबैक पर बात की है. जेनेलिया बताती हैं कि उन्हें लगा था कि लोग उन्हें भूल गए होंगे, लेकिन ठीक इसका उल्टा हुआ.
एक्ट्रेस जेनेलिया कई सालों से इंडस्ट्री से दूर थीं. हाल ही में उन्होंने आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर से वापसी किया है. इसके पहले एक्ट्रेस को फिल्म "तेरे नाल लव हो गया" में देखा गया था, जिसके बाद उन्होंने ओटीटी फिल्म "इट्स माई लाइफ" और "मिस्टर मम्मी" में काम किया. हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि उन्होंने पिछले दस सालों से फिल्मों में काम नहीं किया है. उसके बाद, उन्होंने ओटीटी पर काम किया था. ऐसे में उन्हें लगा कि लोग शायद उन्हें भूल गए हैं. लेकिन उन्हें अच्छा लगा कि लोग आज भी उन्हें फिल्मों में देखना चाहते हैं.
देना पड़ा था ऑडिशन
इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया कि आमिर खान उन्हें अपनी फिल्म कास्ट करना चाहते थे और इसलिए उन्होंने उनके पति रितेश से मिलकर पूछा कि क्या वह काम कर रही हैं. इसके बाद एक्ट्रेस ने ऑडिशन दिया और रोल के लिए चुनी गईं. जेनेलिया ने कहा, "आमिर ने मुझे निर्देशक आरएस प्रसन्ना से मिलने के लिए कहा. मैंने रोल के लिए ऑडिशन दिया और मुझे फिल्म मिल गई। मुझे पता है कि 20 साल बाद ऑडिशन देने की बात पर ज्यादातर अभिनेता यही सोचेंगे कि 'ऑडिशन क्यों?' लेकिन मुझे लगता है कि फिल्म पाने का यह एक बेहतरीन तरीका है, इसलिए मैं बहुत उत्साहित हूं कि मैंने यह किया."
फिल्म में शामिल हैं ये सितारें
बता दें कि आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ को आरएस ने डायरेक्ट किया है. इसमें जेनेलिया डिसूजा, अरूश दत्ता, गोपी कृष्ण वर्मा, संवित देसाई, वेदांत शर्मा, आयुष भंसाली, आशीष पेंडसे, ऋषि शाहनी, ऋषभ जैन, नमन मिश्रा और सिमरन मंगेशकर जैसे 10 स्पेशल बच्चे शामिल हैं.
Subscribe Now
Enroll for our free updates

