Varsha Usgaonkar News: आम लोगों से ही नहीं अब तो आए दिन सेलेब्स के साथ धोखाधड़ी के मामले देखने को मिल रही हैं. इसी कड़ी में मुंबई से धोखाधड़ी का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है. इसमें आम लोगों के साथ-साथ मशहूर मराठी और बॉलीवुड एक्ट्रेस वर्षा उसगांवकर (Varsha Usgaonkar) समेत कई लोग करीब 47 लाख रुपए के फ्रॉड का शिकार हो गए हैं. इस मामले में मुंबई की शिवाजी पार्क पुलिस ने एक बिल्डर और एक नामी फिल्म प्रोड्यूसर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. प्रोड्यूसर पर आरोप है कि उन्होंने मुनाफे का लालच देकर निवेशकों को चूना लगाया है.
कैसे शुरू हुआ फ्रॉड का ये खेल?
इस हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी में मामले में जिस नामी प्रोड्यूसर का नाम सामने आया है, वो कोई और नहीं जाने-माने निर्माता अविनाश जाधव हैं. पुलिस के मुताबिक, इस मामले में शिकायत एक्ट्रेस मृणालिनी सुभाष जंभले ने दर्ज कराई है. मृणालिनी कथित आरोपी अविनाश जाधव को पहले से ही जानती थीं. एक्ट्रेस के मुताबिक, जाधव ने खुद को एक बड़ा बिल्डर और फिल्म प्रोड्यूसर बताकर उन्हें डोंबिवली के एक कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट में पैसे लगाने के लिए राजी किया. उसने भरोसा दिलाया था कि एक साल के अंदर ही तगड़ा मुनाफा और मूल रकम वापस कर दी जाएगी.
लोकमत टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, नवंबर 2019 से फरवरी 2020 के बीच मृणालिनी जंभले, वर्षा उसगांवकर और तीन अन्य लोगों ने मिलकर चेक और ऑनलाइन ट्रांसफर के जरिए प्रोड्यूसर के इस प्रोजेक्ट में करीब 47 लाख रुपए इन्वेस्ट किए. शुरुआत में तो जाधव ने भरोसे के तौर पर मुनाफे के 4.52 लाख वापस किए, लेकिन बाद में पैसे आना पूरी तरह बंद हो गए.
बदला फोन नंबर और दी धमकियां
आरोप है कि, जब लोगों ने अपने पैसे वापस मांगने के लिए अविनाश जाधव से कॉन्टैक्ट करने की कोशिश की, तो पता चला कि उसने अपना मोबाइल नंबर और घर का पता दोनों बदल लिया है ताकि, कोई उसे ढूंढ न सके. FIR में ये भी कहा गया है कि, जब निवेशकों ने डोंबिवली जाकर उसे पकड़ा, तो उसने पैसे लौटाने से साफ इनकार कर दिया और उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी.
Mumbai: Shivaji Park Police have booked Avinash Jadhav for allegedly cheating actresses Varsha Usgaonkar, Mrunalini Jambhale, and others of ₹47 lakh in an investment fraud case. An FIR has been registered under IPC Sections 420 and 506. Investigation is ongoing: Mumbai Police pic.twitter.com/9PdAfhsLpQ
— IANS (@ians_india) March 5, 2026
पुलिस ने अब तक क्या कार्रवाई की?
बाद में फ्रॉड का शिकार हुए लोगों ने पुलिस में इस मामले की शिकायत की, जिसके बाद 26 फरवरी को पुलिस ने अविनाश जाधव के खिलाफ जालसाजी धारा 420 और डराने-धमकी देने के लिए धारा 506 के तहत मामला दर्ज किया है. असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर शैलेश शेजुल को इस केस की जांच सौंपी गई है और मामले की छानबीन जारी है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी.
Subscribe Now
Enroll for our free updates