'मैं मां बनने वाली हूं...' अदा शर्मा का वीडियो देख फैंस हुए हैरान

Adah Sharma Video: एक्ट्रेस अदा शर्मा के लेटेस्ट वीडियो ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया. उनका कहना है कि वह मां बनने वाली हैं. आइए जानते हैं कि इस वीडियो के पीछे की क्या कहानी है.

WrittenBy
By: Shashikant Mishra | Published: June 3, 2026 9:13 PM IST

ब्लॉकबस्टर फिल्म 'द केरल स्टोरी' से जबरदस्त पॉपुलैरिटी हासिल करने वाली एक्ट्रेस अदा शर्मा (Adah Sharma) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अक्सर अपने से जुड़े अपडेट देने के लिए फोटोज और वीडियोज फैंस के लिए शेयर करती रहती हैं. अदा शर्मा का एक नया वीडियो चर्चा में बना हुआ है. इस वीडियो में उन्होंने कहा है कि वह मां बनने वाली हैं. अदा शर्मा की ये बात सुनकर उनके तमाम चाहने वाले फैंस को झटका लगा है. फैंस ने अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस के सोशल मीडिया अकाउंट पर जमकर कमेंट किए हैं. आखिर में एक्ट्रेस ने पूरी बात बताई है. आइए जानत हैं कि अदा शर्मा के लेटस्ट वीडियो में क्या है.

अदा शर्मा के वीडियो फैंस ने किए कमेंट

अदा शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बुधवार को एक वीडियो शेयर कर फैंस को हैरान कर दिया है. दरअसल, उन्होंने वीडियो की शुरुआत में कहा कि वह मां बनने वाली हैं, इतना सुनते ही फैंस हैरान रह गए. फिर उन्होंने आगे की बात कही तब फैंस झटके से बाहर आए. अदा शर्मा ने वीडियो में कहा, 'मैं मां बनने वाली हूं, सौतेली मां.' इसके बाद एक्ट्रेस अपने घर पर कौवे के जोड़े और उसके बच्चे को दिखाती हैं. इसके साथ वह बताती हैं कि उनके घर कौवे का जोड़ा है और उनको बच्चा हुआ है. अदा शर्मा ये भी बताती हैं कि वह एक हफ्ते के लिए नहीं हैं तो बाकी अपडेट एक हफ्ते के बाद मिलेंगे. वीडियो में आखिर में वह कौन के साथ जुगलबंदी करती दिखाई दीं. उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा है, 'मैं मां बनने वाली हूं... बधाई दो बधाई दो.' इसके साथ ही रेड हार्ट इमोजी बनाए हैं. अदा शर्मा की इस पोस्ट पर फैंस ने कमेंट की बौछार कर दी. एक फैन ने लिखा है, 'घर में बच्चा हुआ है तो कुछ मीठा हो जाए.' एक फैन ने लिखा है, 'आपने तो डरा दिया.'

View this post on Instagram

A post shared by Adah Sharma (@adah_ki_adah)

अदा शर्मा का एक्टिंग करियर

अदा शर्मा के एक्टिंग करियर की बात करें तो उन्होंने हिंदी फिल्मों के अलावा साउथ की अलग-अलग भाषाओं में काम किया है. अदा शर्मा ने साल 2008 में अपना करियर शुरू किया था. वह पहली बार फिल्म '1920' में नजर आई थीं. इसके बाद वह 'हंसी तो फंसी', 'कमांडो 2', 'कमांडो 3', 'सेल्फी', 'द केरल स्टोरी', 'बस्तरः द नक्सल स्टोरी' जैसी मूवीज में नजर आई हैं. अदा शर्मा की फिल्म 'गर्वनर' आने वाली 12 जून को रिलीज होने वाली है. इस फिल्म में लीड एक्टर मनोज बाजपेयी हैं. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.

About the Author

Shashikant Mishra

Shashikant Mishra

शशिकांत मिश्र 10 साल से खबरों की दुनिया में हैं. अब इनका सफर बॉलीवुड लाइफ के साथ आगे बढ़ रहा है. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की हर गतिविधि पर पैनी नजर रखते हैं और लोगों तक तेजी से खबरें पहुंचाते हैं. इसके साथ ही सिनेमा की दुनिया से जुड़े सितारों की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की जानकारी लेकर आते हैं. रिसर्च बेस्ड आर्टिकल लिखने में दिलचस्पी रखते हैं. फिल्मी गलियारों में रहने वाले कई सितारों का इंटरव्यू किया है. इन्होंने राजस्थान पत्रिका, अमर उजाला, नवभारत टाइम्स में काम किया है. इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स की डिग्री ली है.