Ramayana: बॉलीवुड डायरेक्टर नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड मेगा बजट फिल्म 'रामायण' (Ramayana) की कास्ट और फर्स्ट लुक जब से सामने आया है, तभी से फैंस के बीच इसका जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. लोग इस मूवी से जुड़ी हर छोटी-बड़ी बातों के बारे में जानने के लिए एक्साइटेड हैं. हाल ही में इस फिल्म में अहम किरदारों में नजर आने वाले एक्टर्स का खुलासा हुआ था, लेकिन इनमें 'भरत' (Ramayana Bharat) के नाम की कोई चर्चा नहीं थी. हालांकि, अब मेकर्स ने 'रामायण' के 'भरत' (Bharat) के नाम पर भी मुहर लगा दी है और बता दिया कि इस रोल को कौन सा एक्टर निभाने वाला है.
किस एक्टर को मिला Ramayana में 'भरत' का किरदार?
नितेश तिवारी की मेगा बजट और मल्टी स्टारर फिल्म 'रामायण' (Ramayana) में जहां भगवान 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और 'लक्ष्मण' के रोल में रवि दुबे (Ravi Dubey) को कास्ट किया गया है, वहीं 'भरत' के किरदार में मराठी एक्टर आदिनाथ कोठारे (Addinath Kothare) नजर आने वाले हैं. जिसका खुलासा खुद एक्टर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में किया.
'रामायण' में 'भरत' का किरदार मिलने पर क्या बोले आदिनाथ?
बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में आदिनाथ (Addinath Kothare) ने 'रामायण' में अपने 'भरत' के किरदार की पुष्टि करते हुए कहा कि, 'यह मेरे लिए बहुत बड़ा सौभाग्य है. यह भारत में बनीं सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है और दुनिया की भी. मुझे इस फिल्म में काम करने का मौका देने के लिए मैं मुकेश छाबड़ा, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा का आभारी हूं. उन्होंने मुझ पर भरोसा किया और मुझे 'भरत' जैसे महत्वपूर्ण किरदार की जिम्मेदारी दी.'
View this post on Instagram
'मैं लकी हूं कि मुझे इतनी बड़ी फिल्म में...'
उन्होंने आगे कहा कि, 'यह फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे शानदार फिल्मों में से एक है. हम लकी हैं कि हमें इसे करीब से देखने का मौका मिला और मैं सचमुच बहुत लकी हूं कि मुझे इतनी बड़ी फिल्म में ये मौका मिला, न सिर्फ एक एक्टर, फिल्म मेकर और इंसान के तौर पर, बल्कि फिल्म मेकिंग के इतने बड़े पैमाने को देखने का भी. कोई भी फिल्म स्कूल आपको ये नहीं सिखा सकता.'
View this post on Instagram
कौन है आदिनाथ ठाकरे?
आपको बता दें कि आदिनाथ कोठारे (Kaun Hai Addinath Kothare?) मराठी सिनेमा के जाने-माने एक्टर ही नहीं बल्कि डायरेक्टर भी हैं. उन्होंने प्रियंका चोपड़ा द्वारा प्रोड्यूस की गई फिल्म 'पाणी' को डायरेक्ट किया था, जिसके लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित भी किया जा चुका है. इसके अलावा उनकी कुछ चर्चित फिल्में भी हैं जिसमें वह नजर आ चुके हैं जिसमें 'पानी', 'अवताराची गोष्ठ', 'नीलकंठ मास्टर' और 'चंद्रमुखी' शामिल है. वहीं अब एक्टर 'रामायण' में 'भरत' के रोल में भी नजर आने वाले हैं.
Subscribe Now
Enroll for our free updates