Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Sara Ali Khan और आदित्य रॉय कपूर के इस बिहेवियर पर आग-बबूला हुए नेटिजन्स, छिड़ गई नेपोटिज्म पर नई बहस!

Viral Video: 'मेट्रो इन दिनों' के प्रमोशन के बीच सारा अली खान और आदित्य रॉय कपूर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनके बिहेवियर ने एक बार फिर से सोशल मीडिया पर नेपोटिज्म की बहस छेड़ दी है. आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है.

By: Sadhna Mishra  |  Published: June 23, 2025 1:09 AM IST

Sara Ali Khan और आदित्य रॉय कपूर के इस बिहेवियर पर आग-बबूला हुए नेटिजन्स, छिड़ गई नेपोटिज्म पर नई बहस!

Aditya Roy Kapur And Sara Ali Khan Viral Video: 'आशिकी 2' (Aashiqui 2) फेम एक्टर आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur), सारा अली खान (Sara Ali Khan) और फातिमा सना शेख (Fatima Sana Shaikh) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' (Metro In Dino) के प्रमोशन में जोर-शोर से जुटे हुए हैं, लेकिन इसी बीच फिल्म के प्रमोशन इवेंट से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर नेपोटिज्म बनाम आउटसाइडर की बहस को फिर से हवा दे दी है. आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है.

सारा-आदित्य के इस बिहेवियर पर फूटा यूजर्स का गुस्सा

हाल ही में मुंबई में हुए एक प्रमोशनल इवेंट में जब पैपराजी ने तीनों सितारों आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान और फातिमा सना शेख (Aditya Roy Kapur And Sara Ali Khan Viral Video) की तस्वीरें क्लिक करनी शुरू कीं, तो सारा अली खान और आदित्य रॉय कपूर ने साथ में पोज दिए, लेकिन वहीं फातिमा सना शेख दोनों से थोड़ी दूर अकेली खड़ी रहीं और दोनों को देखते हुए थोड़ी झिझकी हुई नजर आईं, लेकिन यह मोमेंट पैपराजी के कैमरे में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है, बल्कि इस सारा और आदित्य के इस बिहेवियर ने नेपोटिजन्म पर नई बहस छेड़ दी है.

सोशल मीडिया पर छिड़ी नेपोटिज्म की बहस

वीडियो के वायरल होते ही इंटनेट पर यूजर्स ने सारा अली खान और आदित्य रॉय कपूर के इस बर्ताव की आलोचना करनी शुरू कर दी. एक यूजर ने लिखा, 'यह वीडियो साफ बताता है कि इंडस्ट्री में आउटसाइडर को कैसे ट्रीट किया जाता है.' दूसरे ने लिखा 'सारा और आदित्य का ये बिहेवियर बिलकुल गलत है. फातिमा को कितना बुरा लग रहा होगा.' ऐसे ही तमाम कमेंट्स इस वायरल वीडियो पर देखने को मिल रहे हैं. हालांकि, इस क्लिप के आखिर में सारा और फातिमा को गले लगाती नजर आती हैं, लेकिन तब तक कई यूजर्स ने इसे नेपोटिज्म से जोड़ दिया था.

क्या है Metro In Dino की कहानी?

अनुराग बसु के डायरेक्शन में बनी 'मेट्रो इन दिनों' एक मल्टीस्टारर फिल्म है, जिसमें शहरी जीवन में जन्म लेती अलग-अलग प्रेम कहानियों को दिखाया गया है. इसमें सारा अली खान, आदित्य रॉय कपूर और फातिमा सना शेख के अलावा अनुपम खेर, पंकज त्रिपाठी, नीना गुप्ता, कोंकणा सेन शर्मा और अली फजल जैसे बड़े सितारे नजर आएंगे.