करण जौहर की 'ऐ दिल है मुश्किल' और अजय देवगन की 'शिवाय' दोनों फ़िल्में दिवाली में मौके पर दस्तक देने जा रही हैं। दोनों फिल्मों की रिलीज़ डेट 28 अक्टूबर हैं। अगर हम ट्रेड एनालिस्ट की बात पर गौर करें तो इनदोनो की टक्कर का फायदा किसी तीसरे को होने जा रहा हैं और यह फिल्म हैं हर्षवर्धन कपूर की 'मिर्जिया'।
राकेश ओमप्रकाश मेहरा के निर्देशन बनी 'मिर्जिया' 7 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही हैं। करण जौहर की 'ऐ दिल है मुश्किल' और 'शिवाय' 28 अक्टूबर को थिएटर में रिलीज़ होगी। 7 और 28 अक्टूबर के बीच ऐसे शुक्रवार आएंगे, जिसमे कोई भी बड़ी फ़िल्में या छोटी मोटी फ़िल्में रिलीज़ नहीं होंगी। बता दे की इनदिनों फिल्मों की रिलीज़ डेट पहले से तय थी। जिसके चलते कोई भी फिल्म मेकर अपनी फिल्मों को रिलीज़ कर अपना काम तमाम नहीं कर चाहता हैं। इनदोनो के रिलीज़ को लेकर फिल्ममेकर्स में ज्यादा डर 'शिवाय' और 'ऐ दिल है मुश्किल' को लेकर हैं। उन्हें यह पता हैं की इनदोनो के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन काफी अच्छा होने वाला हैं।
जिसे सीधा फायदा हर्षवर्धन की डेब्यू फिल्म 'मिर्जिया' को होते दिखाई दे रहा हैं । 14 अक्टूबर और 21 अक्टूबर के दौरान ऐसी कपि भी फिल्म रिलीज़ नहीं हो रही हैं जिससे लोग उनकी तरफ आकर्षित हो। और लोगों के पास 'मिर्जिया' देखने का ही आप्शन होगा। जिसका साफ़ मतलब हैं की हर्षवर्धन कपूर की यह फिल्म काफी अच्छा बिज़नस कर सकती हैं ।
बता दें की अजय देवगन की फिल्म ' शिवाय' में एक बार वो डायरेक्शन में उतरे हैं और जिसकी लागत 150 करोड़ रुपये बताई जा रही हैं। 'ऐ दिल है मुश्किल' का तो टीज़र देखने के बाद ही फिल्म दर्शको के जहन में बस गयी हैं। फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन, रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा और फवाद खान नजर आएंगे। तीन साल के अंतराल के बाद करण जौहर एक बार फिर से डायरेक्शन में उतरे हैं।
'शिवाय' और 'ऐ दिल है मुश्किल' के टक्कर का फाएदा उठायेंगे ये कपूर स्टारकिड