टीवी एक्ट्रेस मिताली नाग ने एक बेटे को जन्म दिया। नागपुर में अपने घर में मिताली नाग ने अपनी पहली संतान को जन्म दिया।
टीवी शो ' अफ़सर बिटिया' से मशहूर हुई अभिनेत्री और सिंगर मिताली नाग के घर खुशियां आई हैं। टीवी पर 'अफसर बिटिया' के नाम से पॉपुलर हुईं मिताली नाग मां बन गई हैं। बुधवार रात करीब एक बजे नागपुर में उन्होंने बेटे जन्म दिया। जच्चा-बच्चा स्वास्थ्य बताये जाते हैं। मिताली के मुताबिक घर में आये नन्हें मेहमान से वो और उनके पति संकल्प बेहद खुश हैं और बेटे के नामकरण के लिए कुछ नाम सोच कर रखें हैं। प्रेग्नेंसी के आखिरी महीनों तक काम कर रही मिताली ने पिछले दिनों अपने बेबी बम्प्स की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी। बताया जा रहा है कि वो जल्द ही नागपुर से मुंबई लौट कर जल्द ही काम शुरू कर देंगी। मिताली ने ' अफ़सर बिटिया ' से लेकर ' तुझसे नाराज़ नहीं ज़िन्दगी ' तक कई सीरियल्स में काम किया। [इसे भी पढ़े: ये है मोहब्बतें कि ‘दिव्यांका त्रिपाठी’ ने पति के लिए लिखी रोमांटिक कविता]
दिए एक इंटरव्यू में मिताली ने अपनी और संकल्प की लव स्टोरी शेयर की थी। उन्होंने कहा था, "जब मैं मुंबई आई तो मेरा पहला जॉब BPO में था। इसी दौरान संकल्प से मेरी मुलाकात हुई, लेकिन हमने कभी एक-दूसरे से बात नहीं की। फिर मैंने करियर के लिए वह कंपनी छोड़ दी। 'अफसर बिटिया' के समय मेरे एक दोस्त ने फिर संकल्प से मुझे इंट्रोड्यूज कराया। हमने अपना BBM पिन शेयर किया और चैटिंग करने लगे। यह सब हुआ 2013 में। मैंने संकल्प को समझने के लिए कुछ वक्त लिया और करीब डेढ़ साल बाद शादी कर ली।" [इसे भी पढ़े: रेड स्विम सूट में दिखी 'कुमकुम भाग्य' की तनु]
मिताली ने दो साल पहले आई फिल्म ' इब्न-ए-बतूता ' में एक गाना भी गाया था।कुछ समय पहले उन्होंने एक आल-गर्ल म्यूज़िक बैंड भी बनाया था और उनका पहला सिंगल ' मेरे देश की धरती ' भी रिलीज़ हो चुका है।
https://www.instagram.com/p/BMOmmKFAbra/
https://www.instagram.com/p/BOzY--oBRmA/
https://www.instagram.com/p/BOzYNtDBl4f/
https://www.instagram.com/p/BOzX5mlhK7h/
https://www.instagram.com/p/BOzX5mIhGJX/
Subscribe Now
Enroll for our free updates