'ऐ दिल है मुश्किल' के एक साल के रिलीज़ के बाद ऐश्वर्या राय बच्चन बहुत जल्द 'फन्ने खां' में नज़र आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ अनिल कपूर एक अरसे के बाद साथ नज़र आने वाले है। वहीं, ख़बरों की माने तो उन्होंने अपनी फीस को नए साल के मौके पर बढ़ाया है। मिड डे की खबर के मुताबिक़, रात और दिन की रीमेक और उनकी एक और अनटाइटलड फिल्म के लिए वो काफी काफी मेहनत कर रही है। यह एक टाइम कंसुमिंग प्रोजेक्ट है। इन दोनों फिल्मों में ऐश के डबल रोल होने की बातें चल रही है। जिसके लिए वो काफी मेहनत कर रही है। 44 साल की ऐश ने निर्मातों से एक मोटी रकम की मांग की है। फिल्म की प्रड्यूसर प्रेरणा अरोड़ा की माने तो फिल्म के लिए उनकी मेहनत दोगुना कर रही है, जिसके लिए अब उन्हें अपनी फीस में बढ़ोतरी की है। [इसे भी पढ़ें: ‘फन्ने खान’ में यह साऊथ का सुपरस्टार करेगा ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ रोमांस!]
प्रेरणा अरोड़ा की माने तो ऐश के साथ 'फन्ने खां' में काम करना काफी मजेदार रहा। वो उनकी आने वाली दोनों फिल्मों में काम करने वालीहै। सिद्धार्थ आनंद एक थ्रिलर फिल्म को प्रड्यूस कर रहे है। इस फिल्म में ऐश के डबल रोल होने की बातें चल रही है। बात करें 'रात और दिन' की तो यह फिल्म नर्गिस जी को एक भव्यपूर्ण श्रधांजलि है। ऐश इस फिल्म को साइन कर फूले नहीं समां रही है। इस फिल्म के लिए उन्होंने संजय दत्त के साथ भी बात की है उन्हें यह आईडिया काफी अच्छा लगा है। और इस बात की ख़ुशी जताई है कि ऐश फिल्म का हिस्सा है।
बता दें इससे पहले ऐश इरुवर में डबल रोल निभा चुकी है। तो वहीं, जींस फिल्म में भी उनका डबल रोल दर्शकों को काफी पसंद आया है। बता दें ऐश को डबल रोल में देखना काफी रोमांच भरा रहने वाला है।