दिल्ली के बाद अब वृंदावन में भी पति धर्मेंद्र के लिए शोक सभा का आयोजन करेंगी हेमा मालिनी, संत लोग देंगे श्रद्धांजलि

धर्मेंद्र की मौत 24 नवंबर को हुई थी, जिसके बाद देओल परिवार बेहद दुखी है. धर्मेंद्र के बेटे सनी और बाॅबी देओल ने पिता धर्मेंद्र के लिए शोक सभा रखा था, वहीं हेमा मालिनी ने भी अपने पति के लिए पहले दिल्ली और अब वृंदावन में शोक सभा का आयोजन किया है.

By: Shreya Pandey  |  Published: December 10, 2025 3:45 PM IST

दिल्ली के बाद अब वृंदावन में भी पति धर्मेंद्र के लिए शोक सभा का आयोजन करेंगी हेमा मालिनी, संत लोग देंगे श्रद्धांजलि

बॉलीवुड के महान अभिनेता धर्मेंद्र (Dharmendra) के निधन के बाद उनकी पत्नी और दिग्गज एक्ट्रेस हेमा मालिनी (Hema Malini) उनके लिए श्रद्धांजलि सभाओं का आयोजन कर रही हैं. दिल्ली में हुई शोक सभा के बाद, अब हेमा मालिनी ने ऐलान की है कि वह धर्म नगरी वृंदावन में भी अपने पति धर्मेंद्र के लिए एक खास शोक सभा का आयोजन करेंगी. यह शोक सभा श्रद्धांजलि के साथ हेमा मालिनी की आस्था और धर्मेंद्र के प्रति उनके गहरे प्रेम को भी दिखाती है. वह मथुरा से सांसद हैं और भगवान कृष्ण की भक्त होने के कारण अक्सर वृंदावन आती रहती हैं.

इस वजह से हो रहा वृंदावन में शोक सभा

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हेमा मालिनी चाहती हैं कि धर्मेंद्र जी को केवल बॉलीवुड ही नहीं, बल्कि उस संत समाज और आध्यात्मिक जगत से भी श्रद्धांजलि मिले, जिससे वह जुड़ी हुई हैं. यह शोक सभा दिल्ली की सभा से अलग होगी. इस आयोजन में वृंदावन के कई प्रमुख संतों, महात्माओं और धार्मिक विद्वानों को आमंत्रित किया जाएगा. ये सभी मिलकर 'ही-मैन' की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करेंगे और उन्हें वैदिक रीति-रिवाजों से श्रद्धांजलि देंगे. यह सभा 13 दिसंबर को दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी. इसका वेन्यू वृंदावन के छटीकरा रोड पर स्थित श्री कृष्ण जन्माष्टमी आश्रम में है.

TRENDING NOW

धर्मेंद्र के सम्मान में विशेष आयोजन

धर्मेंद्र का निधन उनके 90वें जन्मदिन से महज 14 दिन पहले हुआ था, जिससे पूरा देश शोक में है. बॉलीवुड के इस महान कलाकार को सम्मान देने के लिए हेमा मालिनी चाहती हैं कि उनकी अंतिम विदाई हर तरह से खास हो. वृंदावन की शोक सभा में भजन-कीर्तन और विशेष पाठ आयोजित किए जाएंगे. हेमा मालिनी, जो अपनी दो बेटियों ईशा देओल और अहाना देओल के साथ इस आयोजन में शामिल होंगी. वहीं देओल परिवार के सनी और बॉबी देओल इसमें शामिल नहीं होंगे. ऐसी ही एंटरटेनमेंट खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी.