कंगना रानौत अपने रिलेशन को लेकर काफी ओपन रही हैं। चाहे वो ऋतिक रोशन हो या फिर आदित्य पंचोली। उन्होंने हर बार अपने रिलेशशिप को लेकर काफी बयानबाज़ी दी है। एक बार फिर से उन्होंने ऋतिक के साथ अफेयर की बातों को मीडिया के सामने निकाला है। उन्होंने कुछ दिनों पहले अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि ऋतिक और उनके पिता राकेश रोशन ने जिस तरहउनका नाम मीडिया में उछाला है उसके लिए उन्हें उनसे माफ़ी मांगी पड़ेगी। इतना ही नहीं ऋतिक के बाद उन्होंने अपने इंडस्ट्री के पहले अफेयर आदित्य पंचोली के साथ रिश्ते कोलेकर काफी खुलासे किये है। हाल ही में कंगना ने एक इंटरव्यू में कहा कि आदित्य पंचोली ने उन्हें कई बार शारीरिक तौर पर चोट पहुंचाई। जिसका इशारा मार पिट को लेकर था। [इसे भी पढ़ें: ऋतिक ही नहीं उनके पिता भी मुझसे सार्वजनिक तौर पर माफी मांगे : कंगना]
बता दें कि इंडस्ट्री में आने के बाद कंगना का अफेयर आदित्य पंचोली के साथ रहा था। जब वो इंडस्ट्री में स्ट्रगल कर रही थी तब आदित्य के साथ वो लिव-इन रिलेशनशिप में रहती थी। आदित्य कंगना से उम्र में काफी बड़े थे लेकिन उम्र की परवाह न करते हुए कंगना ने आदित्य से दिल लगाया था। आदित्य पहले से शादी शुदा थे। आदित्य ने अपनी उम्र से बड़ी ज़रीना वहाब के साथ शादी की थी। इतना ही नहीं इस शादी से उन्हें दो बच्चे भी है। सूरज पांचोली आदित्य के बड़े बेटे है। जो सलमान खान की फिल्म हीरो में नज़र आये थे। कंगना ने इस इंटरव्यू में बताया था कि वह पति-पत्नी की तरह इस रिलेशनशिप में थे। इतना ही नहीं दोनों अपने लिए यारी रोड पर एक घर भी प्लान कर रहे थे। इसके अलावा वो एक दोस्त के घर पर तीन साल तक साथ भी रहे थे। साथ ही कंगना ने बताया कि वो उस समय जिस फ़ोन का इस्तेमाल कर रही थीं, उसे आदित्य ने ही दिया था।
इतना ही नहीं यह किस्सा उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी सुनाया था, उन्होंने बताया था कि जिस शख्स को वो डेट कर रही थी वह आदमी मेरे पिता की उम्र का था। उसने मुझे काफी चोट भी पहुचाई थी। इतना ही नहीं मैं उस वक्त उम्र 17 साल की ही थी। जब उसने मुझे मारा, तो मेरे सिर से खून भी निकल रहा था। मैंने उसे अपने सैंडल उतारकर उसके सिर पर दे मारा और उसके खिलाफ पुलिस के पास भी गयी। वैसे, कंगना ने उस वक़्त आदित्य का नाम नहीं लिया लेकिन हम सभी को पता है की वो और कोई नहीं नहीं बल्कि आदित्य पंचोली थे। जिन्होंने अपनी नौकरानी के साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाये थे।