बॉलीवुड स्टार कृति सेनॉन का फिल्मी करियर महज 5 साल पुराना है। इन पांच सालों में एक्ट्रेस ने कुल 5 फिल्में दी है जिनमें से 3 सुपरहिट फिल्में रही। बीती दफा उनकी और कार्तिक आर्यन की रिलीज हुई फिल्म 'लुका छुपी' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की थी। इस फिल्म के बाद से कृति सेनॉन का कॉन्फिडेंस बढ़ गया है और अगर खबरों की मानें तो एक्ट्रेस ने अपनी फीस में बढ़ोतरी कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब कृति अपनी अगली फिल्म के लिए अच्छी खासी रकम की मांग कर रही है।
एंटरटेनमेंट पोर्टल मिड डे ने एक करीबी सूत्र के हवाले से ऐसी रिपोर्ट दी है। सूत्र ने बताया, 'कृति ने पहले ही बीते साल हाउसफुल 4 और अर्जुन पटियाला साइन कर ही है। अब वो अगर कौशिक की सेरोगेसी फिल्म के लिए के लिए बोर्ड में शामिल हो गई है जिसे दिनेश विजान के प्रोडक्शन में ही बनाया जाएगा। जिस तरह के बजट में लुका छुपी बनी थी, ये सुपरहिट साबित हुई। जिसने विजान के लिए अच्छी खासी रकम जुटाई। अब कौशिक की सेरोगेसी फिल्म के लिए सेनॉन के कैरेक्टर को बढ़ाया जा हा है और उनके हिस्से ही ज्यादा महत्वपूर्ण हिस्से है।' लंबी होती जा रही है सुशांत सिंह राजपूत के अफेयर्स की लिस्ट, कृति या सारा नहीं, बल्कि इस एक्ट्रेस को कर रहे हैं डेट?
सूत्र ने कहा, 'अगर फिल्म के किरदार के मुताबिक उनके कंधे पर ही ज्यादा जिम्मेदारी आनी है, और उनकी पिछली फिल्मों की सक्सेस रिकॉर्ड को देथके हुए भी कृति की फीस में बढ़ोतरी की मांग सही है। इसके अलावा उनकी आने वाली फिल्मों के लिए भी जिसमें राकेश ओमप्रकाश मेहरा का एक प्रोजेक्ट भी है, वो अपनी फीस में करीब 40 फीसदी की बढ़त की मांग कर रही है।' 'पानीपत' की शूटिंग से वक्त निकाल कर गोवा जा पहुंची कृति सेनॉन, समंदर किनारे दिखा दिलकश अंदाज
कृति हमेशा अपनी आवाज जोरदार तरीके से उठाती है। उन्होंने पहले भी 'लुका छुपी' में सारा क्रेडिट कार्तिक आर्यन को दिए जाने पर अपनी बात रखी थी। हालांकि दोनों का किरदार बराबर था। खुद इस बारे में कृति ने अपनी बात रखते हुए कहा था, 'फिल्मों में लीडिंग लेडी को कमतर आंकना काफी दिनों से चल रहा है और ये बहुत गलत है। मुझे खुशी है कि ये चर्चा अब होने लगी है।'
बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...
Subscribe Now
Enroll for our free updates