पिछले साल जब हॉलीवुड में बड़ी अभिनेत्रियों ने वर्कप्लेस पर यौन शोषण के खिलाफ #MeToo कैम्पेन चलाया तो कई बड़े नाम धराशाही हो गए थे। इनमें न केवल हॉलीवुड के बड़े प्रोड्यूसर हार्वे विंस्टीन को लेकर कई महिलाओं ने आगे आकर उनकी करतूतों को सार्वजनिक किया था, बल्कि इस कैम्पेन के शुरू होने के बाद इयान मैक्लेन जैसे दिग्गज अभिनेता के खिलाफ भी महिलाएं सामने आई थी। अब ऐसा लग रहा है कि इस मूवमेंट के तकरीबन एक साल बाद भारत में भी यौन उत्पीड़न के खिलाफ मुहिम रंग ला रही है। निसंदेह बॉलीवुड में इसका श्रेय तनुश्री दत्ता को ही जाता है, जिन्होंने पिछले दिनों एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में नाना पाटेकर जैसे दिग्गज अभिनेता पर सेक्सुअल हैरेशमेंट का आरोप लगाकर सबको हैरत में डाल दिया था।
तनुश्री के नाना पाटेकर पर सेक्सुअल हैरेशमेंट का आरोप लगाने के बाद जहां कई सेलेब्स तनुश्री के समर्थन में आगे आए तो कुछेक इस संवेदनशील मसले पर नाना पाटेकर का बचाव करते हुए भी नजर आए हैं। खैर, तनुश्री दत्ता के बाद एआईबी के कॉमेडियन उत्कर्ष चक्रवर्ती पर महिलाओं ने बदसलूकी करने का आरोप लगाया। मामला यहीं नहीं थमा बल्कि इसके बाद मशहूर लेखक चेतन भगत पर भी एक महिला ने बदसलूकी करने का आरोप जड़ा। अब नाना पाटेकर, उत्कर्ष, विकास बहल और चेतन भगत से होते हुए कैलाश खेर और मॉडल जुल्फी सैयद तक इस मामले में महिलाओं के निशाने पर आ गए हैं।
बॉलिवुड में भी #MeToo कैंपेन शुरू हो गया है, ऐसा कहना गलत नहीं होगा। हाल में विकास बहल के ऊपर सेक्शुअल हैरशमेंट के आरोपों के बाद अब सिंगर कैलाश खेर और मॉडल जुल्फी सैयद का नाम सामने आ रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक महिला फोटो जर्नलिस्ट ने कैलाश खेर पर यह आरोप लगाया है कि जब वह अपनी एक अन्य महिला साथी के साथ उनका इंटरव्यू करने गई थी, तब उन्होंने सेक्सुअल हैरशमेंट का प्रयास किया था। अपने एक्सपीरियंस के बारे में जर्नलिस्ट ने ट्वीट करते हुए लिखा- 'कैलाश खेर हमारे (दोनों महिलाओं) बीच घुसकर बैठ गए और लगातार अपना हाथ हमारी जांघों पर रखने लगे।' जर्नलिस्ट ने बताया कि उन्होंने अपनी साथी को यह सुझाव भी दिया कि वह इंटरव्यू में इस घटना को भी शामिल करे, लेकिन उनका कहना था कि अखबार इस ऐंगल से खबर नहीं छापेगा। कैलाश खेर के अलावा महिला फोटो जर्नलिस्ट ने मॉडल जुल्फी सैयद पर भी कुछ ऐसे आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया है कि एक क्रूज लाइनर पर वह कुछ पत्रकारों के साथ शूट के लिए गई थी तब मॉडल ने जबरन जर्नलिस्ट को किस करना शुरू कर दिया।
(1)
My #MeToo has singer Kailesh Kher & model Zulfi Syed, from when I was a newly appointed young woman photographer at Hindustan Times in Bombay, 2006.
Tweeting this thread for all to draw strength & speak out
❤️@photowallah@shubhangisapien@TheRestlessQuil@AnooBhu@weeny— Natasha Hemrajani (@radiantbear) October 6, 2018
My response to the screenshots, that just came a couple of hours ago. Been as truthful about it as possible : https://t.co/1JC7kVcodl
— Chetan Bhagat (@chetan_bhagat) October 6, 2018
बॉलीवुड के गलियारों से आई ये सारी ही खबरें निराश करने वाली जरूर हैं, लेकिन इस मुहिम के शुरू होने से उम्मीद भी जगी है कि शायद यौन उत्पीड़न को लेकर कोई ठोस कार्रवाई हो सके। हालांकि, इन सभी मामलों में अभी महिलाओं की ओर से अभी आरोप ही लगाए गए हैं। आगे इन मामलों में क्या होता है ये वाकई देखने वाली बात होगी।