इस समय बॉलीवुड अदाकारा दीपिका पादुकोण अपनी आने वाली हॉलीवुड फिल्म XXX: द रिटर्न ऑफ़ एग्ज़ेन्डर केज को लेकर काफी एक्साइटेड है। इस फिल्म में वो वेन डीज़ल के साथ नज़र आने वाली है। फिल्म को बॉलीवुड में एक अच्छी ओपनिंग मिले इस कारण दीपिका दिन-रात फिल्म का प्रमोशन करने में लगी हुई हैं। इसी के चलते वो जगह-जगह इस फिल्म का प्रमोशन कर रही हैं। कल रात वो अपनी आने वाली इस फिल्म के प्रमोशन के लिए सलमान खान के आने वाले शो बिग-बॉस में पहुंची थीं। जहां उन्होंने सलमान खान के साथ बहुत मस्ती थी। सलमान खान ने अपने इसी शो के दौरान दीपिका पर तंज कसते हुए आखिर दिल की भड़ास को निकाल ही डाला। सलमान खान ने दीपिका को चिड़ाते हुए कहा कि अअब आप मेरे साथ फिल्म क्यों करेंगी अब तो आप हॉलीवुड तक पहुंच चुकी हैं। [इसे भी पढ़ें- टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी का हुआ ब्रेक-अप ?]
वैसे दीपिका पादुकोण की रात बस सलमान खान के इस शो के खत्म होते ही खत्म नहीं हो गयी। सलमान खान के शो से निकलने के बाद दीपिका पहुंची अपने बॉयफ्रेंड रणवीर सिंह के पास। रणवीर सिंह पास के ही एक स्टूडियो में शूटिंग कर रहे थे। फिल्म के शूट में बिजी रणवीर को जैसे ही पता चला कि दीपिका पादुकोण सेट पर आयी हुईं है वो भागे-भागे वहां पहुंच गए लेकिन तब तक दीपिका पादुकोण आधे घंटे तक इंतज़ार कर चुकी थी। फिर भी दीपिका पादुकोण, रणवीर से नाराज़ नहीं हुईं थीं, होती भी कैसे आखिर प्यार किया है तो निभाना तो पड़ेगा न। [इसे भी पढ़ें- तो इस वजह से अनुष्का शर्मा कर रही हैं विराट कोहली से ब्रेकअप !!]
वैसे आपको बता दें जैसै ही रणवीर शूट से फ्री हुए वो दीपिका को लेकर कहीं निकल गए। अब वो लोग कहां गए और उन्होंने क्या किया, उसे कोई नहीं जानता है। इस बात का जवाब सिर्फ दो ही लोग दे सकते हैं वो हैं दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह लेकिन इस बात से एक चीज़ तो साफ हो गयी कि इन दोनों का प्यार वाकही सच्चा है। अब इतने बिजी शेड्यूल में भी एक दूसरे के लिए वक्त निकालना कोई आसान बात तो नहीं।