भाईजान के बाद अनिल कपूर और यूलिया वंतूर ने भी मारी बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में एंट्री- देखें तस्वीरें

बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में लगा बॉलीवुड सितारों का तांता, देखें तस्वीरें

WrittenBy
By: Rahul Sharma | Published: June 11, 2018 12:50 AM IST

हर साल की तरह इस साल भी मुंबई के पॉलीटीशियन बाबा सिद्दीकी ने अपने यहां इफ्तार पार्टी का इंतजाम किया है। बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी बॉलीवुड सितारों की शिरकत के कारण पूरे देश में मशहूर है। पिछले कई सालों से लगातार शाहरुख खान, सलमान खान, सुनील शेट्टी, अरबाज खान और इंडस्ट्री की बड़े-बड़े सितारे इस पार्टी में उपस्थिति दर्ज कराते आ रहे हैं और एक-दूसरे के साथ ईद की खुशियां बांटते आ रहे हैं।

इस साल बाबा सिद्दीकी ने अपनी इफ्तार पार्टी का इंतजाम ताज लैंड एंड्स बांद्रा, मुंबई में किया है। लगभग दो घंटे पहले शुरू हुई बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में अब तक लगभग सभी जानी-मानी बॉलीवुड हस्तियां पहुंच चुकी हैं। बॉलीवुड लाइफ हिन्दी ने आपको अपनी पिछली ही रिपोर्ट में सलमान खान की तस्वीरें दिखाई थीं और अब इस रिपोर्ट में हम आपको अनिल कपूर, रितेश देशमुख, यूलिया वांतूर, अरबाज खान, सलीम खान, मौनी रॉय, आदित्य पंचोली, अतुल अग्निहोत्री, मधुर भंडारकर, सुनील शेट्टी, तुषार कपूर, डेजी शाह, हिना खान और बाकी कलाकारों की तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं।

teaser final

atul

hina

imaad

madhur

mouni

nagma

nikhil

tusshar

zareen

zayed

rit

anil

iulia

daisy

wal

dais11

FotoJet (6)

अगर बात शाहरुख खान की करें तो बताया जा रहा है कि उनको लेकर इस बार कुछ संशय बना हुआ है। कोई भी इस खबर पर पक्की मुहर नहीं लगा पा रहा है कि शाहरुख खान, बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में इस बार पहुंचेंगे या नहीं ? हालांकि बीते सालों में वो लगातार बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में पहुंचते रहे हैं। शाहरुख खान इस समय अपनी नई फिल्म 'जीरो' के लिए विदेश गए हुए हैं, जहां वो अनुष्का के साथ शूटिंग कर रहे हैं।

खबरों की मानें तो थोड़ी ही देर में कटरीना कैफ भी बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में पहुंच जायेंगी। आप हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए हम आपको पार्टी से आने वाली हर एक ताजा तस्वीर दिखाते रहेंगे।

बॉलीवुड की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...