किससे मेल खाता है अभिषेक बच्चन का लुक?
Abhishek Bachchan Look Leaked From King Set: बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'किंग' (King) पिछले काफी दिनों से चर्चा में है. वहीं मेकर्स भी मूवी को लेकर फैंस के बीच एक्साइटमेंट बनाए रखने के लिए इससे जुड़ी जानकारी अक्सर शेयर करते रहते हैं, लेकिन कुछ समय से शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) स्टारर ये मूवी सेट से सितारों के लीक लुक को लेकर सुर्खियों में है. हाल ही में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण का वीडियो लीक हुआ था वहीं अब अभिषेक बच्चन पायरेसी का शिकार हो गए हैं.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शाहरुख खान के एक फैन ने अभिषेक बच्चन की 'किंग' के सेट की कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिसमें एक्टर का विलेन अवतार देखने को मिल रहा है. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए यूजर ने लिखा, '#Abhishek Bacchan इंटरनेट पर पहली बार आई ब्रेकिंग न्यूज #King की शूटिंग के दौरान 2026 में ली गई तस्वीरों का लीक लुक #AB जूनियर का पूरा रॉ और रियल फर्स्ट लुक #SiddharthAnand की अगली पैन वर्ल्ड एक्शन फिल्म में #XMas 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिसका कार एक्सीडेंट और क्लाइमेक्स सीक्वेंस से है.'
'किंग' के सेट से लीक हुए अभिषेक बच्चन के लुक (Abhishek Bachchan King Look) काफी खतरनाक और इंटेंस दिखाई देता है. फोटोज में एक्टर को ग्रे ओवरकोट, बढ़ी हुई दाढ़ी और गन के साथ एक खूंखार विलेन के अवतार में देखा जा सकता है. तस्वीरों को देखकर लगता है कि, ये फिल्म के किसी एक्शन सीन क्लाइमेक्स की है, जिसमें वो अभिषेक बच्चन गाड़ी के ऊपर खड़े हैं. उनका ये लुक अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसपर यूजर्स भी अपनी-अपनी राय दे रहे हैं. लेकिन क्या आपने नोटिस किया कि अभिषेक का लुक बॉलीवुड के एक खूंखार विलेन से मेल खाता है?
#AbhishekBachchan ? First Official Internet Breaking Alert LEAKED LOOK Photos ⚠️ From #KING ? Shoot On Sets In 2026❤️?#ABJr Full Fledge RAW & REAL First Look Reveal In #SiddharthAnand's Next PAN World Action Opus On #XMas Dec 24 2026 ?
Its From CAR CRASH & CLIMAX Sequences? pic.twitter.com/CzoxMnSNMI
— Shahabuddin Ahmed (SRKian) 2.0 ?? ?? (@Shahab2SRKian50) May 13, 2026
अगर आपने नोटिस किया हो तो 'किंग' के सेट से लीक हुई अभिषेक बच्चन की तस्वीरें बॉलीवुड के एक बेहद खूंखार विलेन की एक फिल्म के लुक से मेल खाती है. दरअसल, ये खलनायक कोई और नहीं बल्कि, अमरीश पुरी हैं. बता दें कि, अभिषेक बच्चन का वायरल लुक साल 1995 में आई फिल्म 'करण अर्जुन' में विलेन बने अमरीश पुरी के लुक से काफी ज्यादा मेल खाता है या यूं कहें की ये उन्हीं का कॉपी है तो गलत नहीं होगा.
सलमान खान और शाहरुख खान स्टारर फिल्म 'करण अर्जुन' 13 जनवरी 1995 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जो पुनर्जन्म की कहानी पर आधारित थी. ये एक एक्शन ड्रामा मूवी थी, जो उस समय ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. इसमें सलमान और शाहरुख के अलावा राखी, काजोल, ममता कुलकर्णी और अमरीश पुरी भी अहम रोल निभाते नजर आए थे. ऐसी ही एंटरटेनमेंट की खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…