'स्ट्रीट डांसर' के बाद वरुण धवन पापा डेविड की सुपरहिट फिल्म 'कुली नंबर 1' के रीमेक को कर सकते हैं किक स्टार्ट, सामने आई बड़ी जानकारी

'बदलापुर' ऐक्टर ने रेमो डिसूजा की फिल्म 'स्ट्रीट डांसर' शुरू कर दी है

WrittenBy
By: Shivani Bansal | Published: February 5, 2019 9:38 AM IST

वरुण धवन के फैंस के लिए एक काफी बढ़िया खबर है। हाल ही में वरुण धवन की फिल्म 'स्ट्रीट डांसर' का लुक सामने आया है। लेकिन इसी के साथ वरुण धवन की अगली फिल्म को लेकर भी चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। खबर है कि रेमो डीसूजा ये डांस फिल्म 'स्ट्रीट डांसर' के बाद वरुण धवन अपने पापा की सुपरहिट फिल्म 'कुली नंबर 1' के रीमेक को शुरू कर सकते हैं। इस फिल्म के बीते काफी दिनों से बनाने की तैयारी चल रही है। लेकिन अभी तक ये फिल्म शुरू नहीं हो पाई है। इसकी वजह एक्टर वरुण धवन का बिजी शिड्यूल है।

बीते साल वरुण हमें शूजित सरकार की फिल्म 'अक्टूबर' के साथ इंप्रेस कर चुके हैं। इसके अलावा बीते साल उनकी फिल्म 'सुई धागा' भी बढ़िया कारोबार कर दर्शकों का दिल जीत चुकी है। इस फिल्म के बाद ऐक्टर अपने मेंटर करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन्स में बनने वाली फिल्म 'कलंक' में बिजी हो गए थे। इस फिल्म में वो आलिया भट्ट के साथ नजर आने वाले हैं। हाल ही में वरुण धवन ने इस फिल्म की शूटिंग पूरी की है। ये एक वॉर बेस्ड फिल्म है। एक्सक्लूसिव: ‘भारत’ की वजह से नहीं छोड़ी कटरीना कैफ ने वरुण धवन की ‘स्ट्रीट डांसर 3’, जानिए असली कारण

इस फिल्म को पूरा करते ही 'बदलापुर' ऐक्टर ने रेमो डिसूजा की फिल्म 'स्ट्रीट डांसर' शुरू कर दी है। फिल्म का एक शिड्यूल बीते दिनों पंजाब में पूरा भी हो चुका है। 'एबीसीडी' सीरीज की इस तीसरी फिल्म में वरुण एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के साथ दोबारा सिल्वर स्क्रीन पर नजर आने वाले हैं। इससे पहले इस सीरीज की दूसरी फिल्म में भी ये दोनों ही लीड स्टार्स थे और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया था।

अब रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म के बाद वरुण धवन अपने होम प्रोडक्शन की फिल्म 'कुली नंबर 1' के रीमेक को पूरा करेंगे। इससे पहले भी वो अपने पापा डेविड धवन के साथ मसालेदार कॉमेडी फिल्म 'मैं तेरा हीरो' कर चुके है। ये फिल्म सुपर-डुपर हिट रही थी।

बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...