Kabir Singh की बंपर सक्सेस के बाद निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा का ये है प्लान, झूमने लगेंगे फैंस

शाहिद कपूर स्टारर ब्लॉकबस्टर फिल्म कबीर सिंह (Kabir Singh) के बाद डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) ने अपनी अगली फिल्म की तैयारी शुरू कर दी है। ये फिल्म दर्शकों के क्रेज को कई गुणा बढ़ाने वाली है।

WrittenBy
By: Shivani Bansal | Published: July 24, 2019 11:11 AM IST

शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) -किआरा आडवाणी (Kiara Advani) स्टारर ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म कबीर सिंह (Kabir Singh) देने के बाद निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) सांतवे आसमान पर है। साल 2017 में तेलुगु फिल्म अर्जुन रेड्डी (Arjun Reddy) जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म के साथ अपने निर्देशन के करियर की शुरुआत करने वाले डायरेक्टर ने दूसरी ही फिल्म कबीर में भी सक्सेस रेट बरकरार रखा और तमाम आलोचनाओं और रुकावटों के बावजूद साल की पहली हाईएस्ट ग्रोसर फिल्म साबित हुई।

इसके बाद से ही सुपर टैलेंटेड डायरेक्टर की ओर फिल्मी दुनिया की निगाहें रुक गई है। इस फिल्म के बाद संदीप रेड्डी वांगा की अगली फिल्म क्या होगी ये सवाल सभी के मन में बना हुआ है। हाल ही में संदीप की अगली फिल्म से जुड़ी ताजा जानकारी सामने आई है। एंटरटेनमेंट पोर्ट्ल स्पॉटबॉयई की खबर की मानें तो डायरेक्टर अगली फिल्म शुगर मिल की बैकड्रॉप पर लेकर सामने आएंगे। ये फिल्म धमाकेदार एक्शन सीन्स से भरी होने वाली है। पोर्ट्ल ने फिल्म से जुड़े करीबी सूत्र के हवाले से ये जानकारी दी है।

इसे भी पढ़ें- शॉकिंग...! शाहिद कपूर की 'कबीर सिंह' को देखने के लिए जयपुर के टीनएजर्स के बीच मची खलबली, आधार कार्ड में छेड़छाड़ कर किया उम्र में बदलाव

संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म कबीर सिंह और अर्जुन रेड्डी के क्रॉफ्ट को देखते हुए लगता है कि अगर ये एक्शन फिल्म हुई तो इसका लेवल कई गुणा ऊंचा होने वाला है। एक्शन फिल्मों के शौकिन सिनेप्रेमियों के लिए ये बात किसी सोने पर सुहागा से कम नहीं होगी। हालांकि सुपर सक्सेस हासिल कर चुकी डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की ये फिल्म जरुर कई आलोचनाओं का शिकार भी हो चुकी है।

इसे भी पढ़ें- 'कबीर सिंह' के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने आलोचकों को दिया मुंह तोड़ जवाब, कहा- 'नासमझ लोग ही...'


लेकिन निर्देशक ने इन सभी बातों का जवाब देते हुए कहा था, 'जब आप किसी से गहरे प्यार में हो और अगर आपको एक दूसरे को चांटा मारने की आजादी नहीं है, तो मुझे वहां कुछ भी दिखाई नहीं देता। उसने (कबीर सिंह ने) बिना किसी कारण के उसे थप्पड़ मारा, कम से कम कबीर के पास उसे थप्पड़ मारने की एक वजह तो थी लेकिन उसने (प्रीति) ने उसे बिना कारण थप्पड़ मारा था। यदि आप उसे चांटा नहीं लगा सकते या आप अपनीे प्यार को जहां चाहें वहां नहीं छू सकते या किस नहीं कर सकते तो मुझे वहां कोई भावानाएं नहीं दिखती।' हालांकि उनके इस बयान की काफी आलोचना भी हुई थी।

बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...