देवोलीना भट्टाचार्जी ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है. ममता बनर्जी के हारने के बाद से लोग अपनी अलग-अलग रिएक्शन दे रहें हैं. टेलीविजन की मशहूर गोपी बहू यानी देवोलीना भट्टाचार्जी ने इस सियासी बदलाव पर ऐसी तीखी प्रतिक्रिया दी है कि सोशल मीडिया पर भूचाल आ गया है. देवोलीना भट्टाचार्जी अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं, लेकिन इस बार उन्होंने सीधे सत्ता के गलियारों पर निशाना साधा है. बंगाल के चुनावी नतीजों के बाद देवोलीना ने सोशल मीडिया पर ममता बनर्जी का नाम लिए बिना उन पर कड़ा प्रहार किया.
देवोलीना भट्टाचार्जी ने लिखा कि अगर उन्होंने अपनी जिंदगी में किसी राजनेता से सबसे ज्यादा नफरत की है, तो वो 'यही' हैं. उन्होंने यहां तक कह दिया कि अब पश्चिम बंगाल (WB) में उनकी शक्ल दोबारा कभी नहीं देखनी पड़ेगी. दिलचस्प बात यह है कि देवोलीना ने इस दौरान राहुल गांधी (RG) का भी जिक्र किया. उन्होंने लिखा कि उन्हें आरजी और उनकी टोली से भी ज्यादा नफरत एमबी से है. देवोलीना के मुताबिक, राहुल गांधी कम से कम एक अच्छे इंसान हैं और उनका सेंस ऑफ ह्यूमर भी काफी बढ़िया है, जिसका फायदा भले ही हर बार केंद्र सरकार को मिलता हो, लेकिन नफरत के मामले में ममता बनर्जी सबसे ऊपर हैं.
एक्ट्रेस ने बंगाल के पिछले 15 सालों को एक बुरा सपना बताया है. उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि बंगाल को इस बदलाव की सख्त जरूरत थी. उन्होंने मजाकिया लहजे में तंज कसा कि अब बंगाल में कोई 'रुम्बा-तुम्बा-ज़ुम्बा' नहीं करेगा, बल्कि अब तो बस 'ढिंका-चिका' चलेगा.
If i have ever hated a politician thats her. More than RG & gang. ?Infact i feel RG is a nice person with a very good humor which helps the centre everytime.
MB & Gang TaTa. ??Never ever see you again in WB. Worst nightmare WB been gone through for so many years. Paltano…
— Devoleena Bhattacharjee (@Devoleena_23) May 4, 2026
2026 के चुनाव नतीजे वाकई चौंकाने वाले रहे. भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बंगाल की 294 सीटों में से 206 सीटों पर कब्जा कर प्रचंड बहुमत हासिल किया है. 15 साल तक बंगाल की दीदी रहीं ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी (TMC) मात्र 81 सीटों पर सिमट कर रह गई. यह बंगाल के इतिहास में एक युग का अंत और नए युग की शुरुआत मानी जा रही है.
इस चुनाव का सबसे बड़ा उलटफेर भवानीपुर सीट पर देखने को मिला. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपनी इस सीट को भी नहीं बचा सकीं. बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने उन्हें करारी शिकस्त दी. ऐसी ही एंटरटेनमेंट खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी.