25 मई को रिलीज होगी 'परमाणु', 'हीरो वर्दी से नहीं, इरादे से बनते है' ये डायलॉग सुन गदगद हो उठेंगे आप

फिल्म में जॉन के अलावा डायना पेंटी और बमन ईरानी मुख्य भूमिकाओं में है।

WrittenBy
By: BollywoodLife | Published: May 11, 2018 4:53 PM IST

जॉन अब्राहम की फिल्म 'परमाणु-द स्टोरी ऑफ पोखरण' 25 मई को रिलीज होने जा रही है। प्रोडक्शन बैनर जेए एंटरटेनमेंट और क्रिअर्ज एंटरटेनमेंट के बीच विवाद के चलते फिल्म की रिलीज अधर में लटकी हुई थी। इसी के साथ फिल्म से जुड़ी टीम ने नया पोस्टर भी जारी किया है और आज इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो गया है। पिछले साल से ही फिल्म की रिलीज में देरी होती रही है।

जेए एंटरटेनमेंट की ओर से शुक्रवार को जारी बयान में कहा गया कि बंबई उच्च न्यायालय में फिल्म से संबंधित मामले में हो रही तेजी के बाद फिल्म 25 मई को संयुक्त रूप से जेए एंटरटेनमेंट, जी स्टूडियोज और काइटा प्रोडक्शंस के बैनर तले रिलीज होगी।

फिल्म 'परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोखरण' का ट्रेलर

बयान में कहा गया, "इस फिल्म से कोई अन्य निर्माता नहीं जुड़ा हुआ है।" पहले फिल्म का निर्माण क्रिअर्ज एंटरटेनमेंट के साथ किया जा रहा था। जेए एंटरटेनमेंट की प्रवक्ता मीनाक्षी दास ने कहा, "हम विभिन्न मुद्दों को बंबई उच्च न्यालय द्वारा तेजी से निपटाने के संकल्प के लिए बेहद आभारी है, जिससे हमारी फिल्म की रिलीज का रास्ता साफ हो गया। हम इस मामले में आगे कोई टिप्पणी नहीं करना चाहेंगे और फिलहाल सारी ऊर्जा फिल्म की रिलीज पर केंद्रित करना चाहेंगे।"

फिल्म में जॉन के अलावा डायना पेंटी और बमन ईरानी मुख्य भूमिकाओं में है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है जिसे दर्शकों ने पसंद किया है। इस विवाद के खत्म होने के बाद अब ये फिल्म 25 मई को आखिरकार सिनेमाघरों तक पहुंच पाएगी।

(इनपुट आईएनएस से)

बॉलीवुड के किस्सो-कहानियों और चटपटी खबरों की दुनिया में बने रहें और ज्यादा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें