कुछ समय पहले ही विवियन डीसैना अपनी पत्नी से तलाक की खबरों के कारण अचानक से ही सुर्खियों में आ गए थे। इस सब की शुरूआत तब हुई जब उनकी पत्नी वाहबिज दोराबजी ने उन पर मारपीट के आरोप लगाए। इतना ही नहीं वाहबिज ने लंबी चौड़ी पोस्ट लिख कर इस बात का खुलासा किया था कि किस वजह से उन दोनों का तलाक आज तक नहीं हो पाया है। वो बात अलग है कि तलाक की इन खबरों के बीच में विवियन डीसैना के लिंक-अप की खबरें सामने आती ही रहती हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि वो गरिमा जैन को डेट कर रहे हैं, लेकिन लगता है कि इस मुश्किल घड़ी में अब गरिमा ने भी विवियन का साथ छोड़ दिया है।
जी हां सही सुना आपने...। स्पॉट बॉय की एक रिपोर्ट की माने तो गरिमा और विवियन का ब्रेकअप हो चुका है। इतना ही नहीं विवियन की वजह से गरिमा ने सीरियल शक्ति से भी किनारा कर लिया है। इसकी वजह बताई जा रही है कि गरिमा को विवियन को अपने आसपास देखना पसंद नहीं हैं, इसलिए उन्होंने इतना बड़ा कदम उठाया है।
(इसे भी पढ़े- वाहबिज दोराबजी ने विवियन डीसेना पर लगाया मारपीट का आरोप, तलाक कार्यवाही में हुआ खुलासा)
वैसे भी पूछे जाने पर गरिमा हमेशा विवियन को केवल अपना दोस्त बताती हैं। इन दोनों के ब्रेकअप की खबरें उस समय सामने आई है जब कहा जा रहा था कि, अपने रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए विवियन, गरिमा की बिल्डिंग में ही शिफ्ट हो गए थे। रिपोर्टस की माने तो इस कपल का रिश्ता काफी आगे बढ़ चुका था। विवियन आए दिन गरिमा को महंगे तोहफे दिया करते थे।
(इसे भी पढ़े- वाहबिज दोराबजी के साथ तलाक को लेकर बोले विवियन डीसेना, कहा ‘मेरे पास इतना वक्त नहीं कि...’)
आपको जानकर हैरानी होगी कि, विवियन अपनी गर्लफ्रेंड को आईफोन और कार जैसे कीमती तोहफे दे चुके हैं। ऐसे में अचानक इन दोनों के ब्रेकअप की खबर ने लोगों को काफी हैरान कर दिया है। वो बात अलग है कि अभी तक विवियन की तरह से इस बारे में कोई भी बयान सामने नहीं आया है।
बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...