Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Amitabh Bachchan के नाती अगस्त्य नंदा का Ikkis से फर्स्ट लुक आउट, जानें कब रिलीज होगी फिल्म

Agastya Nanda Movie Ikkis First Look: अगस्त्य नंदा का उनकी अपकमिंग फिल्म 'इक्कीस' से फर्स्ट लुक सामने आया है. इसके साथ ही मेकर्स ने फिल्म की रिलीज पर बड़ा अपडेट दिया है.

By: Shashikant Mishra  |  Published: October 14, 2025 6:25 PM IST

Amitabh Bachchan के नाती अगस्त्य नंदा का Ikkis से फर्स्ट लुक आउट, जानें कब रिलीज होगी फिल्म

सिनेमा की दुनिया के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की तीसरी पीढ़ी भी फिल्मों में एक्टिव हो गई है. अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन के बाद अब उनके नाती अगस्त्य नंदा (Agastya Nanda) बड़े पर्दे पर आने वाली अपनी पहली फिल्म 'इक्कीस' (Ikkis) को लेकर चर्चा में हैं. इस फिल्म से उनका फर्स्ट लुक सामने आया है. अगस्त्य नंदा का फिल्म से फर्स्ट लुक काफी पसंद किया जा रहा है. आइए जानते हैं ये फिल्म सिनेमाघरों में कब रिलीज होगी. बताते चलें कि अगस्त्य नंदा ने फिल्म 'द आर्चीज' से एक्टिंग डेब्यू किया था और उनकी ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर साल 2023 में रिलीज हुई थी.

दिसंबर में रिलीज होगी फिल्म 'इक्कीस'

मैडॉक फिल्म्स ने सोशल मीडिया पर फिल्म 'इक्कीस' का मोशन पोस्टर शेयर किया है. इसमें अगस्त्य नंदा नजर आ रहे हैं. वह आर्मी की वर्दी पहनकर हाथों में बंदूक के लिए दिखाई दे रहे हैं और उनकी आंखों में देशभक्ति दिखाई दे रही है. वहीं, पोस्टर के बैकग्राउंड में वॉर वाला माहौल नजर आ रही है. बताते चलें कि ये फिल्म शहीद अरुण खेत्रपाल की जिंदगी पर बन रही है और उनका रोल अगस्त्य नंदा कर रहे हैं. मेकर्स ने अरुण खेत्रपाल की बर्थ एनिवर्सरी पर फिल्म 'इक्कीस' का पोस्टर शेयर किया है. फिल्म के पोस्टर पर लिखी लाइन 'वो इक्कीस का था, इक्कीस का ही रहेगा' लोगों को बहुत पसंद आ रही है. मेकर्स ने बताया है कि ये फिल्म दिसंबर में सिनेमाघरों में रिलीज होगी. हालांकि, अभी रिलीज डेट का खुलासा नहीं हुआ है. फिलहाल, इस फिल्म को बड़े पर्दे देखने को लिए लोग बेसब्र हो रहे हैं.

अगस्त्य नंदा 21 साल में हुए थे शहीद

श्रीराम राघवन के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म फिल्म 'इक्कीस' में अगस्त्य नंदा जिन शहीद अरुण खेत्रपाल का रोल कर रहे हैं वह सिर्फ 21 साल की उम्र में शहीद हो गए थे. 14 अक्टूबर 1950 को जन्म लेने वाले अरुण खेत्रपाल 16 दिसंबर 1971 को पाकिस्तान के युद्ध लड़ते हुए शहीद हो गए थे. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.