Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

सुहाना खान को भीड़ से बचाने के लिए बॉडीगार्ड बने अगस्त्य नंदा, अफेयर की खबरों ने फिर पकड़ा तूल

Agastya Nanda shields Suhana Khan: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान को हाल ही में अगस्त्य नंदा के साथ देखा गया है। जिसके बाद से लोग इन दोनों के बारे में बात कर रहे हैं।

By: Shivani Duksh  |  Published: September 5, 2024 10:11 AM IST

सुहाना खान को भीड़ से बचाने के लिए बॉडीगार्ड बने अगस्त्य नंदा, अफेयर की खबरों ने फिर पकड़ा तूल

Agastya Nanda shields Suhana Khan from crowd: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान इन दिनों अपना करियर संवारने में लगी हुई है। यही वजह है जो समय समय पर सुहाना खान सुर्खियों में बनी रहती हैं। साथ ही साथ सुहाना खान की पर्सनल लाइफ को लेकर भी सोशल मीडिया पर बातें होने लगी हैं। बीते काफी समय से खबर आ रही है कि सुहाना खान अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा को डेट कर रही हैं। सुहाना खान को अक्सर अगस्त्य नंदा के साथ देखा जाता है। हालांकि अगस्त्य नंदा और सुहाना खान एक दूसरे को अपना अच्छा दोस्त बताते हैं। इसी बीच अगस्त्य नंदा और सुहाना खान एक बार फिर से सोशल मीडिया पर छा गए हैं। लोग एक बार फिर से पूछने लगे हैं कि अगस्त्य नंदा और सुहाना खान के बीच रिश्ता क्या है।

इस लाइमलाइट की वजह बनी है अगस्त्य नंदा और सुहाना खान की एक वीडियो... जिसमें दोनों साथ नजर आ रहे हैं। एंटरटेनमेंट न्यूज के गलियारे की मानें तो बीती रात अगस्त्य नंदा और सुहाना खान फिल्म 'कॉल मी बे' के प्रीमियर में पहुंची थीं। यहां पर अगस्त्य नंदा और सुहाना खान को एक साथ देखा गया। इवेंट से बाहर आते समय भीड़ ने सुहाना खान को घेर लिया। ऐसे में सुहाना खान को भीड़ से बचाने के लिए अगस्त्य नंदा उनके बॉडीगार्ड बन गए।


वायरल हो रहे वीडियो में अगस्त्य नंदा, सुहाना खान को पीछे से प्रोटेक्ट करते रजर आ रहे हैं। अगस्त्य नंदा और सुहाना खान के इस अंदाज ने फैंस का दिल ही जीत लिया है। लोग लगातार अगस्त्य नंदा और सुहाना खान को बेस्ट कपल ऑफ द टाउन बता रहे हैं। अगस्त्य नंदा और सुहाना खान के अलावा सारा अली खान और कार्तिक आर्यन को भी इस इवेंट में साथ देखा गया। कार्तिक आर्यन को सारा अली खान गले लगाती दिखीं। वहीं कार्तिक आर्यन ने सारा के भाई इब्राहिम से भी बातचीत की। ऐसी ही और और एंटरटेनमेंट न्यूज के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुड लाइफ...।