बॉलीवुड में घोषणा हो चुकी फिल्मों में से एक ‘शुद्धि’ फिल्म भी है, जिसका दर्शक बेक़रारी से इंतज़ार कर रहे हैं। अग्निपथ के निर्देशक करण मल्होत्रा इस फिल्म की घोषणा कर चुके हैं और वो ही इसे निर्देशित भी करने वाले हैं। ‘शुद्धि’ कई दिनों से चर्चा में बनी हुई है, इसकी स्टारकास्ट की वजह से। अब तक कई बार ‘शुद्धि’ की स्टारकास्ट बदली जा चुकी है। ऋतिक रोशन, सलमान खान और वरुण धवन का नाम तक ‘शुद्धि’ के लिए फाइनल हो चूका है पर किसी वजह से अब तक फिल्म रुकी हुई है। लेकिन निर्देशक करण मल्होत्रा ने साफ़ कर दिया है कि ‘शुद्धि’ ज़रूर बनेगी।
करण मल्होत्रा ने ट्वीट कर इस बात को सबके साथ शेयर किया है। करण ने यकीन दिलाया है कि शुद्धि बनेगी और सही समय पर, सही लोगों के साथ बनेगी। किसी वजह से यह फिल्म रुकने की बात भी करण ने बताई। नीचे दिए ट्वीट में देखिए करण ने क्या कहा।[इसे भी पढ़ें:फिर लौट रहा है करीना कपूर खान का चार्म, देखिए करीना की डिलीवरी के बाद की अब तक की सबसे खुबसूरत तस्वीरें]
SHHUDDHI will happen!!! At the right time, with the right people and the right environment! I believe in the synchronicity of the Universe!! https://t.co/t96DzYAhJM
Also Read— Karan Malhotra (@karanmalhotra21) April 26, 2017
करण की इस बात के बाद अब साफ़ हो गया है कि शुद्धि नहीं रुकने वाली है। फैन्स के लिए यह एक खुशखबरी है। सही वक्त पर सही लोगों के साथ यह फिल्म बनने जा रही है।
बता, दें शुद्धि के लिए सबसे पहले ऋतिक रोशन और करीना कपूर को फाइनल किया गया था। उसके बाद सलमान को लेकर भी चर्चा आम हुई लेकिन अंत में वरुण धवन और आलिया भट्ट को लिया गया। लेकिन शुद्धि की शूटिंग पूरी नहीं हो पाई। अब करण के ख़ुलासे के बाद नई उम्मीदें जागी हैं तो उम्मीद करते हैं इस बार शुद्धि की शूटिंग जल्द ही शुरू होगी।
Subscribe Now
Enroll for our free updates