बॉलीवुड स्टार कंगना रनौत और राजकुमार राव की फिल्म 'मेंटल है क्या' का ट्रेलर जल्दी रिलीज होने वाला है। फिल्म मेकर्स ने इसका ऐलान एक वीडियो के जरिए कर दिया है। इस फिल्म का बज्ज तो काफी दिनों से ही था लेकिन इससे जुड़ी जानकारियां मेकर्स सामने नहीं आने देना चाहते थे। अब जब फिल्म की रिलीज डेट करीब है तो मेकर्स जल्दी ही ट्रेलर रिलीज करने वाले है। इस फिल्म में दर्शक दूसरी बार राजकुमार राव और कंगना रनौत को एक साथ ऑन स्क्रीन देखने वाले है।
इससे पहले इन दोनों स्टार्स ने एक साथ फिल्म 'क्वीन' में काम किया था। राजकुमार राव का किरदार फिल्म में कुछ मिनटों का ही था लेकिन इसमें भी वो अपनी छाप दर्शकों के दिलो-दिमाग में छोड़ गए थे। कंगना तो अव्वल थी हीं। खैर, अब इस फिल्म में पहली बार इन दोनों की एक्टिंग के बीच खुली तौर पर कॉम्पीटिशन होने वाला है, और ये देखना खासा दिलचस्प होगा कि कौन किस पर भारी पड़ता है।
जरीना वहाब ने कंगना रनौत मामले में दिया पति आदित्य पंचोली का साथ, कहा ‘उन्होंने कुछ भी गलत नहीं...’
लेकिन इससे पहले देखिए ये वीडियो-
They're here to set fire to your perceptions. Trust No One!#MentalHaiKya #TrustNoOne#KanganaRanaut @RajkummarRao @ektaravikapoor @RuchikaaKapoor @ShaaileshRSingh @pkovelamudi @KanikaDhillon @ZeeMusicCompany #MentalHaiKyaOn26thJuly pic.twitter.com/Wm2iUe4qtL
— BalajiMotionPictures (@balajimotionpic) June 18, 2019
इस फिल्म में कंगना और राजकुमार राव दोनों ही मानसिक रोगी के किरदार में दिखने वाले है। ऐसा फिल्म के पोस्टर्स से जाहिर होता है। फिल्म में इन दोनों के अलावा जिम्मी शेरगिल भी अहम किरदार में दिख सकते हैं। फिल्म के साथ 'मनमर्जियां' फेम राइटर कनिका ढिल्लन भी जुड़ी हुई हैं। इस फिल्म को एकता कपूर के बैनर बालाजी टेलीफिल्मस के तहत बनाया गया है।
‘दोस्ताना 2’ के लिए राजकुमार राव ने छोड़ी आयुष्मान खुराना की ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ ?
ये फिल्म 26 जुलाई को रिलीज हो रही है। नोट करने वाली बात ये है कि इस दिन पहले ऋतिक रोशन की फिल्म 'सुपर 30' रिलीज होनी थी लेकिन इसी बीच एकता कपूर ने अपनी फिल्म 'मेंटल है क्या' की रिलीज डेट में बदलाव करते हुए इसे 26 जुलाई कर दिया। इसके बाद एक बार फिर कंगना और ऋतिक आमने-सामने टकरा गए थे। लेकिन फिर ऋतिन ने अपनी फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव करते हुए इसे 12 जुलाई को रिलीज करने का फैसला ले लिया है।
बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...