बॉलीवुड में जिसका इल्म किसी को नहीं था, वो काम होने जा रहा है। जी हां, बॉलीवुड की कुछ रिपोर्ट्स का भरोसा किया जाय तो ऐश्वर्या राय बच्चन ने एक समय अपने बॉयफ्रेंड रह चुके सलमान खान के साथ काम करने पर हांमी भर दी है। बहुत समय तक एक दूसरे को इग्नोर करने के बाद आखिरकार ऐश ने सारे गिले-शिकवे मिटा दिए हैं और सलमान खान के साथ काम करने को तैयार हो गयी हैं। बस इसके लिए ऐश ने सलमान खान के सामने रख दी है एक शर्त। [इसे भी पढ़ें- बॉलीवुड गायक अभिजीत भट्टाचार्या ने सलमान खान को कहा ‘एंटीनेशनल’]
ऐश ने जो शर्त रखी है उसको जानकर आप हैरान रह जायेंगे। ऐश ने कहा है कि सलमान खान के साथ काम करने में उन्हों कोई परेशानी नहीं है लेकिन फिल्म की स्क्रिप्ट इतनी बेहतरीन होनी चाहिए कि वो मना न कर पायें। वैसे ये बात ऐश की सही भी लगती है क्योंकि दोनों की जोड़ी ने पहले हम दिल दे चुके सनम जैसी सुपरहिट फिल्म दर्शकों को दी हैं, जो आज तक लोगों के दिमान में ताजा है। लगता है कि ऐश नहीं चाहती है कि उनकी सलमान खान के साथ जोड़ी जितनी सफल रही है उससे वो नीचे न जायें लेकिन अगर कोई ऐसी स्क्रिप्ट आ जाती है जिस पर ऐश तैयार हो जाए तो बॉलीवुड के लिए यह एक गोल्डन चांस होगा। [इसे भी पढ़ें- टाइगर श्रॉफ की नई फिल्म ‘मुन्ना माइकल’ की शूटिंग हुई शुरु]
वैसे हम ऐश को बताना चाहेंगे कि आपको सलमान खान के साथ स्क्रीन पर देखने की चाहत दर्शक तब भी पाले हुए थे जब इसकी उम्मीद तक नहीं थी औऱ अब जह आपने इसके लिए खुद हामी भर दी है तो उनकी अपेक्षायें और बढ़ जायेंगी। हम तो यही उम्मीद करेंगे कि सलमान खान भी इस पर अपनी सहमती जता दें। वैसे ये देखने वाली बात होगी कि सलमान खान ऐश को माफ करेंगे या नहीं क्योंकि ब्रेक-अप के समय ऐश ने सलमान पर हाथ उठाने तक का आरोप लगाया था। हाल में सलमान खान ने शाहरुख के साथ दोस्ती करके वैसे इस बात का सिगनल तो दिया है कि वो अब पुरानी बातों को उतना दिल पर नहीं लेते हैं लेकिन ऐश को वो दोबारा दोस्त मानेंगे या नहीं ये आने वाला समय बतायेगा।