फन्ने खां के बाद इस जबरदस्त फिल्म के रीमेक में दिखेंगी ऐश्वर्या राय बच्चन !!

जल्द ही इस फिल्म को लेकर बड़ी घोषणा हो सकती है।

WrittenBy
By: Rahul Sharma | Published: December 26, 2017 10:23 AM IST

ऐश्वर्या राय बच्चन के फैंस ने हाल में ही ऐ दिल है मुश्किल और सरबजीत जैसी फिल्मों में उनकी जबरदस्त अदाकारी देखी है। इसके बाद वो ऐश से कुछ और बेहतरीन फिल्मों की उम्मीद लगाये बैठे हैं। सुनने में आ रहा है कि ऐश भी अपने फैंस के दिल की बात खूब समझती हैं। इसीलिए वो ऐसे प्रोजेक्ट्स चुन रही हैं, जिनमें उनके फैंस उनकी बेहतरीन परफॉर्मेंस देख पायेंगे। हाल में ही उन्होंने राकेश ओम प्रकाश मेहरा की नई फिल्म फन्ने खां का शूट खत्म किया है और बताया जा रहा है कि वो रात और दिन जैसी जबरदस्त फिल्म के रीमेक में काम करने जा रही हैं।

रात और दिल बॉलीवुड की जानी-मानी हीरोइन नरगिस की हिट फिल्मों में से एक थी। इस फिल्म के लिए नरगिस को नेशनल अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था। फिल्म की कहानी एक ऐसी महिला की है, जिसको मल्टी पर्सनॉलिटी डिसऑर्डर की बीमारी है। सोचिए जब ऐश्वर्या राय बच्चन ऐसा किरदार निभायेंगी तो दर्शकों का क्या हाल होगा ? [इसे भी पढ़ें- राजुकमार राव के साथ 'फन्ने खान' में काम करने के लिए उत्साहित दिखी ऐश्वर्या!]

इस प्रोजेक्ट के बारे में बात करते हुए प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोरा ने बताया है कि, ‘जी हां हम इस फिल्म पर काम कर रहे हैं। सिद्दार्थ, मेरे साथ मिलकर इस फिल्म को बनायेंगे। मैंने संजय दत्त सर से इसके बारे में बात की है। मेरी ख्वाइश है कि ऐश इस फिल्म में काम करें। हालांकि ऐश ने अभी फिल्म करने के लिए हामी नहीं भरी है।’

वैसे आपको बता दें कि कुछ समय पहले ऐसी खबरें सामने आयीं थीं कि जानी-मानी डायरेक्टर जोड़ी अब्बास-मस्तान इस फिल्म को प्रोड्यूस करने वाले हैं। हालांकि उस समय प्रोजेक्ट क्यों शुरु नहीं हो पाया यह किसी को नहीं पता है ? लेकिन अब हमें पूरी उम्मीद है कि प्रेरणा इस प्रोजेक्ट को जरुर शुरु कर पायेंगी और लोगों को रात और दिन का रीमेक देखने में खूब मजा आयेगा।

बॉलीवुड की हर ताजा खबर के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें और हमें ट्विटर पर फॉलो करें।